Global Gold Rate Today: ग्लोबल मार्केट में भी सोने की चमक फीकी पड़ती दिख रही है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया था। इसके बाद इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता बेनतीजा रही। अमेरिका और ईरान के बीच वार-पलटवार तेज हो गया है। इससे मुद्रास्फीति की चिंताएं बढ़ गईं हैं और भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। इंटरनेशनल मार्केट और डोमेस्टिक मार्केट दोनों जगह गोल्ड और सिल्वर में भारी गिरावट देखने को मिली है।
कॉमेक्स (Comex) पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स 161 डॉलर प्रति औंस गिरकर दिन के सबसे निचले स्तर 4,626 डॉलर पर आ गए। इससे उनकी हाल की ज़्यादातर बढ़त खत्म हो गई और लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स (Comex) पर मई सिल्वर फ्यूचर्स ने भी अपनी हाल की बढ़त गंवा दी और सत्र की शुरुआत में 4 डॉलर प्रति औंस गिरकर दिन के सबसे निचले स्तर 72.54 डॉलर पर पहुंच गए।
कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड और चांदी का हाल
इंटरनेशनल मार्केट में मौजूदा समय में स्पॉट गोल्ड 60 डॉलर गिरकर यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 4,726 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। आज इसका दिन का हाई 4,768 डॉलर रहा। वहीं इसका लो लेवल 4,626 डॉलर प्रति औंस रहा। कॉमेक्स पर आज गोल्ड की शुरुआत 4,710 डॉलर प्रति औंस से हुई।
वहीं कॉमेक्स पर चांदी मौजूदा समय 2 डॉलर गिरकर यानी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। चांदी का आज हाई लेवल 75 डॉलर रहा। इसका लो लेवल 72 डॉलर रहा। कॉमेक्स पर आज चांदी की शुरुआत 74 डॉलर प्रति औंस से हुई।
सोना - चांदी खरीदें या बेचें
कॉमेक्स पर सोने का पहला रजिस्टेंस 4,741 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 4,652 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां पर चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह सोने का दूसरा सपोर्ट लेवल 4,799 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 4,621 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां भी चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह सोने का तीसरा रजिस्टेंस 4,830 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 4,563 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां भी सोने में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
चांदी का पहला रजिस्टेंस 75 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 73 डॉलर डॉलर प्रति औंस पर है। यहां पर चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। वहीं चांदी का दूसरा रजिस्टेंस 77 डॉलर पर है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 72 डॉलर है। यहां भी चांदी में गिरावट के संकेत यानी बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह चांदी का तीसरा रजिस्टेंस 77 डॉलर पर है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 71 डॉलर पर है। यहां भी चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह?
सोने की कीमतों में इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं। सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा विवाद है। दोनों देशों के बीच सीजफायर की बातचीत फेल होने के बाद अमेरिका हॉर्मुज की नाकेबंदी करने की तैयारी में है। इससे कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार चली गई हैं, जिससे इन्फ्लेशन यानी महंगाई बढ़ने का डर सता रहा है। इन हालात को देखते हुए ट्रेडर्स को अब इस साल अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। जब ब्याज दरें घटने की उम्मीद कम होती है, तो सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्ति पर दबाव बढ़ जाता है।