
Gold Silver Return in 2025: शेयर बाजार में भारी अस्थिरता के बीच इस साल सोना और चांदी ने निवेशकों की झोली भर दी है। दोनों मेटल्स की कीमतों ने 2025 रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया है। इस साल सोना ने निवेशकों को 66 प्रतिशत का रिटर्न दिया, जबकि चांदी ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह 85 प्रतिशत का रिटर्न देकर निवेशकों को मालमाल कर दिया है।
पिछले तीन महीनों में सोना में करीब 25% की बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी की कीमतों में 40% से ज्यादा का उछाल आया है। यानी, अगर आपके पोर्टफोलियो में चांदी थी, तो आपको बंपर मुनाफा हुआ है। इस तेजी के पीछे कई बड़े कारण शामिल हैं। इनमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से बेंचमार्क ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदें,डॉलर का कमजोर होना और सबसे अहम भारतीय रुपये का कमजोर होना है।
निवेशकों के मन में अप एक सवाल उठ रहा है कि क्या 2025 के आखिर तक चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़ें के पार कर जाएगी? यह सवाल लाजमी भी है, क्योंकि इस साल चांदी की कीमत डबल हो चुकी है और मौजूदा समय में 1.80 लाख रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही है।
SS वेल्थस्ट्रीट की फाउंडर सुगंधा सचदेवा के मुताबिक, चांदी की स्ट्रक्चरल मोमेंटम मजबूती से बरकरार है। उन्होंने बताया कि सिल्वर लगातार सातवें महीने तेजी दिखा रही है और मार्च कॉन्ट्रैक्ट में तो इसने 1,75,484 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर भी छू लिया था। इंटरनेशनल स्पॉट सिल्वर USD 54.46 प्रति औंस के अपने पुराने रजिस्टेंस को को तोड़कर USD 56.53 प्रति औंस पर पहुंच गई है।
उन्होंने आगे कहा कि चांदी की इस तेजी के पीछे मजबूत फंडामेटल्स काम कर रहे हैं। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और फार्मा इंडस्ट्रीज से इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ी है। दुनिया भर के गोदामों में चांदी का स्टॉक तेजी से घट रहा है। खासकर चीन और लंदन के बुलियन स्टॉक में इस साल भारी कमी आई है। सचदेवा ने कहा कि अमेरिका ने चांदी को अपनी 2025 की क्रिटिकल मिनरल्स लिस्ट में शामिल कर लिया है। इससे क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजीज में चांती का स्ट्रैटजिक वैल्यू बढ़ गई है। इसका साफ मतलब है कि अब प्रमुख इकोनॉमी एक्सपोर्ट से पहले अपनी घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देंगी, जिससे ग्लोबल मार्केट में सप्लाई और टाइट हो सकती है। इस सभी कारणों को देखते हुए 2 लाख रुपये के टार्गेट कठिन नहीं लगता है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.