Investment Tips: सोना या इक्विटी? विशेषज्ञों से जानिए 2026 तक बेहतर रिटर्न पाने का तरीका

Investment Ideas 2025: अगर आप अपने 10 लाख रुपये को निवेश करने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने पैसों को इनवेस्ट कर सकते हैं…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड26 Oct 2025, 05:27 PM IST
सोना या इक्विटी में से किसमें करें निवेश
सोना या इक्विटी में से किसमें करें निवेश

Gold vs Equity: दिवाली खत्म हो गई है और बस दो महीने बाद नया साल आने वाला है। अगर इस दिवाली आपको कहीं से ज्यादा पैसे मिल गए हैं और उसे निवेश करने का सोच रहे हैं, तो ये बहुत ही अच्छी सोच है। अगर इस दिवाली आपको बोनस और बचत मिलाकर 10 लाख रुपये हो गए हैं, और आप इसे ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां अगली दिवाली तक अच्छा रिटर्न मिल सके, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है।

क्या सोने में निवेश करना सही?

दीवाली से पहले सोना आसमान पर था, लेकिन उसके बाद इसमें काफी उतार चढ़ाव देखे गए। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि गोल्ड में निवेश कर दें, तो ये अभी सही वक्त नहीं है। गिरावट के बाद भी सोना अभी काफी हाई पर है।

यह भी पढ़ें | पक्के घर का सपना होगा पूरा, PMAY के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

निवेश के मामले में सेबी-पंजीकृत इनवेस्टमेंट एडवाइजर और 'अपना धन फाइनेंशियल सर्विसेज' की फाउंडर प्रीति जेंडे़ ने बताया कि अगर आप ग्रोथ-यील्ड एसेट क्लास में निवेश करना चाहते हैं, तो लंबी अवधि का दृष्टिकोण अपनाएं। सिर्फ एक साल के लिए इक्विटी में पैसा लगाना सही रणनीति नहीं है। ऐसे में आप अपने पैसे को 1 से लेकर 5 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। साल बढ़ने पर रिटर्न के चांस काफी अधिक बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें | इस राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन

विशेषज्ञों का मानना है कि पूरे 10 लाख रुपये को एक ही स्टॉक या फंड में लगाना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए अपने 10 लाख को कुछ हिस्सों में बांटकर निवेश करें, जिससे आपका पोर्टफोलियो हमेशा लाल न नजर आए।

10 लाख रुपये को कैसे बांटें?

विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, 10 लाख रुपये को इस तरह निवेश किया जा सकता है।

  • 50% फ्लेक्सी-कैप या मल्टी-कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड में
  • 30% मिड-कैप फंड, डेट फंड, या गोल्ड/सिल्वर ETF में
  • 20% आर्बिट्रेज फंड, मनी मार्केट फंड या अल्ट्रा-शॉर्ट टर्म फंड में

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीInvestment Tips: सोना या इक्विटी? विशेषज्ञों से जानिए 2026 तक बेहतर रिटर्न पाने का तरीका
More
बिजनेस न्यूज़मनीInvestment Tips: सोना या इक्विटी? विशेषज्ञों से जानिए 2026 तक बेहतर रिटर्न पाने का तरीका