Gold Silver Price: चांदी की 200% की तूफानी तेजी पर लगेगा ब्रेक? मोतीलाल ओसवाल की भविष्यवाणी, अब सोना कराएगा तगड़ी कमाई!

Gold Silver Price Outlook: आगामी भविष्य में सोने की कीमतों में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, चांदी की कीमतों पर ब्रेक लगने के संकेत मिल रहे हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड23 Jan 2026, 04:02 PM IST
चांदी की 200% की तूफानी तेजी पर लगेगा ब्रेक? सोना कराएगा कमाई
चांदी की 200% की तूफानी तेजी पर लगेगा ब्रेक? सोना कराएगा कमाई

Gold Silver Price Outlook: नए साल में भी सर्राफा बाजार में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोना और चांदी हर रोज नया कीर्तिमान रच रहे हैं। अगर आप उन निवेशकों में से हैं, जो साल 2025 में रैली को देखकर खुश थे, तो अब आपको संभलने का वक्त आ गया है। आपको अपनी स्ट्रैटजी बदलनी पड़ेगी। दरअसल, पिछले 12 महीनों में चांदी ने लगभग 200% का रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा दिया। वहीं, सोने ने भी 80% का शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल किया। लेकिन अब सोने चांदी को लेकर दिग्गज ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल की ताजा रिपोर्ट आई है, जिसमें चांदी की तेजी रुकने की तरफ संकेत किया गया है, जबकि सोना बुल्स रन करेगा।

निवेश से पहले समझ लीजिए Gold Silver Ratio का खेल

दरअसल, मार्केट की बदलती हुई इस दिशा को समझने के लिए सबसे पहले आपको सोने और चांदी के अनुपात (Gold Silver Ratio) को समझना बेहद जरूरी है। इस अनुपात से हमे पता चलता है कि एक तोला सोना खरीदने के लिए कितने किलो चांदी की जरूरत होगी। इतिहास पर नजर डालें, तो कोराना महामारी के वक्त यह रेश्यो 127 के शिखर पर था, जो 2026 के शुरुआत में घटकर 70 और अब 50 के आसपास आ गया है।

यह भी पढ़ें | अमेरिका से आई एक खबर और दहल गए अडानी स्टॉक्स, शेयरों में 12% तक की भारी गिरावट

सोने में तेजी के मिल रहे बड़े संकेत

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट नवनीत दमानी के मुताबिक, ऐतिहासिक रूप से सोने-चांदी का अनुपात लगभग 70 रहता है। अभी यह अपने निचले स्तर के करीब है। इससे साफ पता चलता है कि चांदी ने सोने के मुकाबले जितनी बढ़त बनानी थी, वह बना चुकी है। अब यह रेशियो दोबारा 65-70 तक जा सकता है। यह सोने के लिए शानदार प्रदर्शन का संकेत है।

यह भी पढ़ें | ₹30 से कम कीमत वाले इस Penny Stock में 15% की तेजी

निवेशकों को पोर्टफोलियो में बदलाव जरूरत?

मौजूदा समय में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। शुक्रवार, 23 जनवरी को फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 1,59,000 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि मार्च की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 3,39,927 प्रति किलो की कीमत पर पहुंच गई। इस तेजी के बाद अब मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग या करेक्शन की आशंका बढ़ गई है। हाल के दिनों में चांदी के भाव में आए उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की टेंशन बढ़ा दी है। वहीं, सोने में ज्यादा स्थिरता देखी जा रही है। ऐसे में निवेशकों को पोर्टफोलियो में सोने की वैल्यू बढ़ाने की सलाह दी जा रही है, जिससे जोखिम कम किया जा सके।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Price: चांदी की 200% की तूफानी तेजी पर लगेगा ब्रेक? मोतीलाल ओसवाल की भविष्यवाणी, अब सोना कराएगा तगड़ी कमाई!
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Price: चांदी की 200% की तूफानी तेजी पर लगेगा ब्रेक? मोतीलाल ओसवाल की भविष्यवाणी, अब सोना कराएगा तगड़ी कमाई!