Google Pay ने लॉन्च किया पहला क्रेडिट कार्ड, अब UPI से होगा पेमेंट, एक्सिस बैंक से मिलाया हाथ

डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के लिए गूगल पे (Google Pay) ने एक्सिस बैंक (Axis Bank) के साथ RuPay नेटवर्क पर अपना पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। UPI से लिंक इस कार्ड में हर ट्रांजैक्शन पर तुरंत कैशबैक मिलेगा। साथ ही, EMI जैसी फ्लेक्सिबल रीपेमेंट सुविधा भी दी गई है।

Jitendra Singh
अपडेटेड18 Dec 2025, 08:34 PM IST
ऑनलाइन अप्लाई करके क्रेडिट कार्ड हासिल कर सकते हैं।
ऑनलाइन अप्लाई करके क्रेडिट कार्ड हासिल कर सकते हैं।

Google ने आखिरकार अपना पहला ग्लोबल क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसे सबसे पहले भारत में पेश किया गया है। Google ने भारत में Flex by Google Pay नाम से नया डिजिटल क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह UPI की तरह आसान है लेकिन क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा देता है। अब QR कोड स्कैन करके या ऑनलाइन पेमेंट करते समय यूजर्स बिना फिजिकल कार्ड के क्रेडिट से पेमेंट कर सकेंगे। एक्सिस बैंक (Axis Bank) के साथ पेश किया गया यह नया फीचर न सिर्फ तुरंत पेमेंट की सुविधा देता है बल्कि हर पेमेंट् पर रिवॉर्ड भी ऑफर करता है।

तेजी से बढ़ते UPI भुगतान सिस्टम को देखते हुए कंपनी ने इसे UPI से लिंक करने की सुविधा भी दी है। यानी ग्राहक इस कार्ड को अपने UPI अकाउंट से जोड़कर दुकानों और व्यापारियों को आसानी से भुगतान कर सकेंगे। नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के रुपे नेटवर्क पर काम करने वाले इस कार्ड को यूजर्स यूपीआई से जोड़ सकेंगे।

जानिए कार्ड की खासियत

Google Pay के इस क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा आकर्षण है इंस्टेंट कैशबैक और रिवॉर्ड्स है। आमतौर पर बाजार में मिल रहे क्रेडिट कार्ड महीने के अंत में कैशबैक देते हैं, वहीं Google ने इस प्रक्रिया को बदलते हुए हर ट्रांजैक्शन पर तुरंत रिवॉर्ड देने की सुविधा दी है। इसका मतलब यह है कि आप रिवॉर्ड पॉइंट अगली ही खरीद में तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं। Google के सीनियर डायरेक्टर शरथ बुलूसु ने बताया कि कंपनी ने इस फीचर पर खासतौर पर काम किया है ताकि ग्राहकों को रिवॉर्ड रिडीम करने में ज्यादा परेशानी न हो। इससे पहले Paytm ने साल 2019 में Citi Bank और 2021 में HDFC Bank के साथ अपने को-ब्रांडेड कार्ड लॉन्च किए थे। इसमें बाद में SBI को भी जोड़ा। Cred और super.money जैसे ऐप्स भी UPI से जुड़े क्रेडिट कार्ड ऑफर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | क्या पार्किंग में खड़ी गाड़ी का PUC खत्म होने पर कटेगा 10,000 का चालान? जानिए सच

कैसे मिलेगा गूगल का यह क्रेडिट कार्ड?

गूगल का दावा है कि Flex क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना भी बहुत ही आसान है। Flex क्रेडिट कार्ड के लिए आपको किसी बैंक के चक्कर लगाने या कागजात जमा करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। अप्लाई करने से लेकर अप्रूवल तक का सारा काम कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन हो जाता है। क्रेडिट कार्ड के लिए जैसे ही आपका कार्ड अप्रूव होगा आप तुरंत अपनी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल शुरू कर सकेंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGoogle Pay ने लॉन्च किया पहला क्रेडिट कार्ड, अब UPI से होगा पेमेंट, एक्सिस बैंक से मिलाया हाथ
More
बिजनेस न्यूज़मनीGoogle Pay ने लॉन्च किया पहला क्रेडिट कार्ड, अब UPI से होगा पेमेंट, एक्सिस बैंक से मिलाया हाथ