Google Pay Flex SBI Card: अगर आप गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने एक नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जिसका इस्तेमाल करके आप 18,000 रुपये तक सालभर में कमा सकते हैं।
क्या है इस कार्ड का नाम?
एसबीआई के इस नए क्रेडिट कार्ड का नाम Google Pay Flex SBI Card है। अगर इस कार्ड का इस्तेमाल करते हुए यूजर बिल पेमेंट, बिजली का बिल, पानी का बिल, यूटिलिटी बिल, शॉपिंग, ग्रोसरी खरीदता है, तो वो इससे रिवॉर्ड पॉइंट कमा सकता है। कार्ड धारक को सारे पेमेंट्स गूगल पे से करनी होगी। उसके बाद ही आपको रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।
500 रुपये पर कितना मिलता है रिवॉर्ड पॉइंट?
अगर कार्ड यूजर एक इस कार्ड से 500 रुपये खर्च करता है, तो उसे पेमेंट करने पर 8 स्टार्स तक मिल सकते हैं। यहां एक स्टार एक रुपये के बराबर है। एसबीआई कार्ड होल्डर जितने भी रिवॉर्ड पॉइंट कमाएगा, वो उसे तुरंत रिडीम कर सकता है। उनका इस्तेमाल गूगल पे पर पेमेंट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या है Google Pay Flex SBI Card की फीस?
अगर कोई यूजर Google Pay Flex SBI Card बनवाता है, तो उसे 499 रुपये जॉइनिंग फीस जमा करनी होगी। इसके साथ ही हर साल कार्ड की रिन्यू फीस भी देनी होगी। हालांकि नए कार्ड होल्डर को सबसे बड़ा फायदा ये मिलेगा कि कार्ड की पहली पेमेंट पर 500 रुपये मिल जाएंगे। ऐसे में पहला साल यूजर के लिए कार्ड फ्री हो जाएगा।