क्रिप्टोकरेंसी से सरकार की बंपर कमाई, वसूला 512 करोड़ का टैक्स

भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन पर 5.12 अरब रुपये का TDS कलेक्श किया है। वहीं वित्त वर्ष 2024 में 3.63 अरब रुपये कलेक्शन हुआ था। पिछले साल के मुकाबले इस साल सरकार की कमाई 41 फीसदी ज्यादा हुई है।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड9 Dec 2025, 03:59 PM IST
क्रिप्टोकरेंसी टैक्स में महाराष्ट्र और कर्नाटक से सबसे ज्यादा कमाई हुई है।
क्रिप्टोकरेंसी टैक्स में महाराष्ट्र और कर्नाटक से सबसे ज्यादा कमाई हुई है। (Livemint)

केंद्र सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी की लगातार खिलाफत की है। इसी खिलाफत के चलते सरकार ने कुछ साल पहले क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर ना सिर्फ 30 फीसदी का टैक्स लगाया, बल्कि हर एक ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी का टीडीएस भी लगाया। अब उसी किप्टोकरेंसी से टैक्स के रूप में सरकार ने दो साल में अरबों रुपयों की कमाई कर डाली है। खास बात तो ये है कि इस बात की जानकारी संसद में दी गई है। केंद्र सरकार ने 2024-25 (अप्रैल-मार्च) के दौरान क्रिप्टोकरेंसी और दूसरे वर्चुअल डिजिटल एसेट ट्रांज़ैक्शन पर सोर्स पर टैक्स डिडक्टेड (TDS) के तौर पर 511.83 करोड़ रुपये वसूले हैं। राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज पचौरी ने इस बात की जानकारी दी है।

दरअसल, राज्यसभा में पुल्ला महेश कुमार और मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा सवाल पूछा था। उसी सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज पचौरी ने इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि सरकार ने साल 2022 से क्रिप्टो पर टैक्स लगाना शुरू किया था। नियम के मुताबिक, VDA से हुए मुनाफे पर 30 फीसदी टैक्स और 10,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी TDS काटा जाता है।

किस साल कितनी हुई कमाई?

अपने जवाब में, चौधरी ने पिछले तीन फाइनेंशियल ईयर में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में क्रिप्टो ट्रांज़ैक्शन के लिए काटे गए टैक्स का एक चार्ट भी पेश किया। वित्त वर्ष 2022-23 में TDS से 221.27 करोड़ रुपये मिले। इसी तरह वित्त वर्ष 2023-24 में 363 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 में 512 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा हुए।

यह भी पढ़ें | देश में 15000 से ज्यादा जनधन अकाउंट निष्क्रिय, सरकार ने संसद में दी जानकारी

महाराष्ट्र और कर्नाटक का सबसे बड़ा योगदान

महाराष्ट्र और कर्नाटक से सबसे ज्यादा TDS की वसूली हुई। वित्त वर्ष 2024-25 में जो 512 करोड़ रुपये का TDS मिला, उसमें सिर्फ महाराष्ट्र से ही 293 करोड़ रुपये आए। इसी तरह से कर्नाटक से 133 करोड़ रुपये बतौर TDS वसूला गया।

यह भी पढ़ें | ITR से लेकर TDS तक, टैक्सपेयर्स के लिए बेहद जरूरी हैं दिसंबर की ये 4 तारीखें

सरकार ने नहीं दी यह लिस्ट

राज्यसभा में सरकार से उन क्रिप्टो एक्सचेंज की डिटेल भी मांगी गई थी जो टैक्स पेमेंट के मामले में नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और पिछले 3 साल में अपने ट्रांजैक्शन पर TDS डिडक्शन भी लागू नहीं कर रहे हैं। इस मामले में वित्त राज्य मंत्री पंकज पचौरी ने एक्सचेंज लिस्ट नहीं दी है। लेकिन इतना जरूर कहा कि इनमें से कुछ वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर (VASP) सरकार के TDS नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीक्रिप्टोकरेंसी से सरकार की बंपर कमाई, वसूला 512 करोड़ का टैक्स
More
बिजनेस न्यूज़मनीक्रिप्टोकरेंसी से सरकार की बंपर कमाई, वसूला 512 करोड़ का टैक्स