Diesel Export Duty: क्या बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? सरकार ने बढ़ाई डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी, जानिए यहां

Diesel Export Duty: केंद्र सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को 21.5 रुपये से बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर किया। इसके साथ ही, जेट फ्यू पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 42 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड11 Apr 2026, 08:21 PM IST
डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई
डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई

Jet Fuel Export Duty: मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच आज केंद्र सरकार ने डीजल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 21.5 रुपये से बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दी है। इसके अलावा जेट फ्यू पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 42 रुपये प्रति लीटर कर दी है।

26 मार्च को डीजल पर बढ़ा था निर्यात शुल्क

वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि शुल्क में यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इससे पहले 26 मार्च को सरकार ने डीजल पर 21.50 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाया था। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ये शुल्क लगाए गए थे। इन शुल्कों का उद्देश्य निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कीमतों के अंतर का अनुचित लाभ उठाने से रोकना है, क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है।

यह भी पढ़ें | कल लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 35वीं किस्त

सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से बने हालात ने कच्चे तेल की कीमतों को काफी बढ़ा दिया है। इससे निजी रिफाइनरियां घरेलू पंपों के बजाय विदेश में तेल बेचकर भारी मुनाफा कमा रही थीं। अब शुल्क बढ़न से निर्यात करना महंगा होगा और देश के अंदर पैदा हो रहा ईधन का संकट घट जाएगा। हालांकि सरकार के इस फैसले से तेल कंपनियों को घाटा होगा। उनका बिजनेस काफी प्रभावित होगा।

यह भी पढ़ें | बदल गए छुट्टी के नियम! अब साल के अंत में छुट्टियों के बदले मिलेगा पैसा

आम जनता पर होगा क्या असर?

डीजल और जेट फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में इस भारी बढ़ोतरी का आम जनता पर सीधा असर नहीं होगा। यह टैक्स निर्यात (Export) पर लगाया गया है। इसका मतलब है कि भारत में पेट्रोल पंपों पर डीजल के दाम इस वजह से नहीं बढ़ेंगे।

आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

शहरपेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली94.77 रुपये87.67 रुपये
मुंबई103.54 रुपये90.03 रुपये
कोलकाता105.45 रुपये92.02 रुपये
चेन्नई100.80 रुपये92.39 रुपये
बेंगलुरु102.92 रुपये90.99 रुपये
भोपाल106.52 रुपये91.89 रुपये
अमृतसर 98.29 रुपये 88.06 रुपये
भुवनेश्वर 101.10 रुपये 92.69 रुपये
देहरादून93.17 रुपये 88.01 रुपये
यह भी पढ़ें | UPI के 10 साल पूरे, ऑनलाइन पेमेंट को दी नई दिशा

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू करने के बाद तेहरान की ओर से व्यापक जवाबी कार्रवाई की गई थी। हालांकि, आठ अप्रैल को ईरान, अमेरिका और इजरायल दो सप्ताह के संघर्ष विराम पर सहमत हुए, जिससे पूरे पश्चिम एशिया और वैश्विक ऊर्जा बाजार में पैदा हुआ व्यवधान फिलहाल थमा है। पेट्रोल पर निर्यात शुल्क इस समय शून्य बना हुआ है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDiesel Export Duty: क्या बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? सरकार ने बढ़ाई डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी, जानिए यहां
More