GST Cut on AC: 35,000 रुपये का AC अब कितने में मिलेगा? यहां जानिए पूरी डिटेल

GST Cut on AC: फेस्टिव सीजन से पहले आम आदमी को जीएसटी कटौती का फायदा मिलने लगेगा। कई सामानों पर जीएसटी में कैंची चली है। इस बीच एयर कंडीशनर भी GST कटौती के दायरे में आ गए हैं। AC में जीएसटी 28 फीसदी लगता है, अब यह घटकर 18 फीसदी में हो जाएगा। आइये जानते हैं एसी खरीदने पर आपके कितने रुपये बचेंगे।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड19 Sep 2025, 09:03 PM IST
GST Cut on AC: एसी खरीदने में करीब 3000 से 5000 रुपये तक की बचत हो सकती है।
GST Cut on AC: एसी खरीदने में करीब 3000 से 5000 रुपये तक की बचत हो सकती है। (Livemint)

GST Cut on AC: एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनियों और डीलरों के लिए फेस्टिव सीजन समय से पहले ही शुरू हो गया है। अगले हफ्ते से लागू होने वाली नई जीएसटी दरों के बाद कंपनियों ने एसी की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी वजह ये है कि एसी में पहले 28 फीसदी जीएसटी लगता था। अब इसे केंद्र सरकार ने घटाकर 18 फीसदी के दायरे में कर दिया है। ऐसे में एसी के दाम सस्ते हो जाएंगे। जीएसटी के घटे हुए नए दाम नवरात्रि के पहले 22 अगस्त से लागू हो जाएंगे। इससे भारत की जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिलने वाली है। जीएसटी दर में कमी के कारण कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स सस्ते होने वाले हैं।

कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर GST की दरें कम हो जाएंगी। इसमें एसी, फ्रिज, 32 इंच से बड़े टीवी, डिशवॉशर, वॉशिंग मशीन,वैक्यूम क्लीनर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन, हीटर, मिक्सर, ग्राइंडर जैसे आइटम शामिल हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को अब 28 फीसदी से 18 फीसीद की GST स्लैब में रखा हैं, जिससे इनकी कीमतों में कटौती होगी।

यह भी पढ़ें | iPhone 17 पर मिल रहा है 6000 का कैशबैक, ICICI Bank लेकर आया ‘फेस्टिव बोनांजा’

35,000 रुपये का AC अब कितने रुपये मिलेगा

लोगों में सबसे ज्यादा चर्चा AC की कीमतों को लेकर ही है। इस पर GST कम होने से कई लोग अब इसे खरीदने के बारे में सोच पाएंगे। AC पर लगने वाली नई GST दरों से आपकी कितनी बचत होगी इसे एक उदाहरण के जरिए समझते हैं। मान लीजिए किसी AC का बेस प्राइस 35,000 रुपये है। इस पर 28 फीसदी GST होने पर इस एसी की कीमत की कुल कीमत 44,800 रुपये हो गी। कहने का मतलब ये हुआ कि जीएसटी लगने से यह 9,800 रुपये महंगा हो गया।

यह भी पढ़ें | GST कटौती से AC के दाम घटे, फेस्टिव सीजन में प्री बुकिंग शुरू

वहीं अब 18 फीसदी GST देना होगा। तो यह AC 41,300 रुपये में मिलेगा। यानी कस्टमर को करीब 3,500 रुपये की सीधी सेविंग हो गई। अगर किसी AC की कीमत थोड़ी कम या ज्यादा है, तो बचत का अंतर करीब 3,000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक हो सकता है।

यह भी पढ़ें | Alto से Brezza तक, मारुति की ये टॉप-5 गाड़ियां हुईं सस्ती! जल्दी करें बुक

फ्रिज कितना सस्ता होगा?

अगर आप आने वाले दिनों में फ्रिज खरीदने का प्लान बना रहे है तो 22 सितंबर के बाद फ्रिज की कीमतों में भी 10 फीसदी की कटौती हो सकती है। ऐसे में अगर आप 20,000 रुपये तक का फ्रिज खरीदते हैं तो आप 2000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGST Cut on AC: 35,000 रुपये का AC अब कितने में मिलेगा? यहां जानिए पूरी डिटेल
More