Amazon GST Bachat Utsav: अब जीएसटी उत्सव मनाएगी ऐमजॉन, जानिए क्या-क्या छूट देगी कंपनी

Amazon's GST Bachat Utsav: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में GST दरों में कटौती और SBI कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का डबल फायदा मिल रहा है। मोबाइल, फ्रिज, एसी, ट्रेडमिल, कपड़े और फुटवियर पर भारी छूट दी जा रही है। सैमसंग और iPhone पर भी हजारों की बचत हो रही है।

Priya Shandilya
अपडेटेड19 Sep 2025, 08:49 PM IST
23 सितंबर से शुरू हो रहा है अमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल
23 सितंबर से शुरू हो रहा है अमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल

Amazon Great Indian Festival: हर साल की तरह ही इस बार भी फेस्टिव सीजन पर अमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Amazon Great Indian Festival) शुरू हो चुका है। इस बार सोने पे सुहागा ये है कि जीएसटी दरों (GST Price Cut) में बदलाव के चलते बड़ी रेंज में सामानों की कीमतों में कटौती हुई है। और इस पर भी ऐड-ऑन ये है कि एसबीआई कार्ड होल्डर्स को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस जबरदस्त डील में मोबाइल फोन से लेकर फ्रिज, एसी, मेकअप आइटम्स, कपड़े, रिस्ट वॉच समेत कई चीजों पर भारी-भरकम छूट मिल रही है।

सैमसंग गैलेक्सी-आईफोन के प्राइस में भारी कट (GST Price Cut on Mobile Phone)

अमेजन के टॉप डील्स में सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा S24 5G AI स्मार्टफोन का प्राइस 134999 रुपये से घटाकर 97999 रुपये कर दिया गया है। यानी सैमसंग गैलेक्सी के इस फोन में 37000 रुपये की भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आईफोन 15 (ब्लैक) में दस हजार रुपये का डिस्काउंट कर 59900 रुपये कर दिया गया है।

फिटनेस एप्लायंस आधे से भी कम दाम पर (GST Cut on Fitness appliances)

अमेजन के टॉप डील्स में ट्रेडमिल की कीमत आधे से भी ज्यादा कम कर दी गई है। 45999 रुपये के ट्रेडमिल पर 76% डिस्काउंट दिया गया है।

वाशिंग मशीन-एसी-फ्रिज के दाम भी घटे (GST Cut on AC-Washing Machine)

डील्स में होम एप्लायंसेज में तगड़ा प्राइस कट हुआ है। अलग-अलग ब्रांड के वाशिंग मशीन काफी डिस्काउंट ओर ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं। किसी में दस हजार तो किसी में लगभग 20000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में कई बड़े ब्रांड्स के एसी भी आधे से ज्यादा कम दाम में मिल रहे हैं। इस रेंज में एलजी का 85990 रुपये का महंगा एसी अब मात्र 44990 रुपये में मिल रहा है, यानी 40500 रुपये की भारी-भरकम बचत।

सिंगल हो या डबल दूर, फ्रिज के दाम देख तुरंत खरीद लेंगे (GST Cut on Fridge)

इस ऑफर में फ्रिज खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। चाहे वो 10-15000 रुपये के रेंज में हो या फिर 30000 रुपये से ज्यादा के रेंज में, हर फ्रिज में डिस्काउंट मिल रहा है। कम कीमत वाले फ्रिज में 15% तो महंगे फ्रिज में 40% तक छूट है। तो देर किस बात की, अगर आप फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतर मौका शायद ही फिर मिलेगा।

फैशन-फुटवियर में भी 60% डिस्काउंट ऑफर (SBI 10% Discount offer)

एप्लायंसेज की बात तो कर ली, लेकिन अमेजन के इस फेस्टिव ऑफर में बड़े से बड़े ब्रांड के कपड़ों ओर फुटवियर में भी 60% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। लिबास, बीबा, लेवाइस, क्रॉक्स, एडिडास हर ब्रांड में बंपर छूट है।

SBI कार्ड होल्डर्स के लिए डबल फायदा

जीएसटी में कटौती के बाद अब कई चीजों के रेट्स काफी कम हो गए हैं। लेकिन जिन लोगों के पास SBI डेबिट कार्ड है, उन्हें इस ऑफर का और भी फायदा मिलने वाला है। चाहे वो डेबिट कार्ड हो या क्रेडिट कार्ड, एसबीआई कार्ड वालों को सीधे 10% का डिस्काउंट मिल रहा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीAmazon GST Bachat Utsav: अब जीएसटी उत्सव मनाएगी ऐमजॉन, जानिए क्या-क्या छूट देगी कंपनी
More