GST Price Cut on Amul Products: मक्खन, घी, दूध… आज से सस्ते होंगे अमूल के 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स, अब कितना घटा दाम?

GST Price Cut on Amul products: सोमवार से अमूल ने अपने 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स जैसे मक्खन, दूध, घी और आइसक्रीम के दाम घटाने का ऐलान किया है। नई जीएसटी दरों के बाद कीमतें कम होंगी। इससे ग्राहकों को राहत मिलेगी और किसानों की आमदनी बढ़ेगी। अमूल का कहना है कि यह कदम पोषण को सस्ता और सुलभ बनाएगा।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड21 Sep 2025, 08:09 PM IST
GST Price cut on Amul Products: सोमवार से सस्ते होंगे मक्खन, घी, दूध और आइसक्रीम सहित 700 से ज्यादा प्रोडक्ट
GST Price cut on Amul Products: सोमवार से सस्ते होंगे मक्खन, घी, दूध और आइसक्रीम सहित 700 से ज्यादा प्रोडक्ट(Unsplash)

GST Price Cut on Amul Products: देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल ने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। सोमवार 22 सितंबर से मक्खन, घी, दूध और आइसक्रीम जैसे 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएंगे। दरअसल, सरकार की नई जीएसटी दरें लागू होने जा रही हैं और उसी का फायदा अब ग्राहकों को मिलने वाला है।

कितने सस्ते होंगे प्रोडक्ट?

अब 100 ग्राम अमूल मक्खन 62 रुपये की जगह 58 रुपये में मिलेगा। इसी तरह UHT अमूल गोल्ड दूध 83 रुपये से घटकर 80 रुपये में मिल जाएगा। एक लीटर अमूल घी 650 रुपये से घटकर 610 रुपये का हो जाएगा। चीज़ स्लाइस (200 ग्राम) अब 149 रुपये की जगह 140 रुपये में मिलेगा। वहीं, 120 एमएल की बटरस्कॉच आइसक्रीम 35 रुपये के बजाय सिर्फ 30 रुपये में मिलेगी।

किन-किन प्रोडक्ट्स में कटौती?

अमूल कंपनी ने शनिवार को बयान जारी कर दामों में परिवर्तन की घोषणा की। अमूल ने मक्खन और दूध के साथ-साथ आइसक्रीम, घी, पनीर, चॉकलेट, हाई प्रोटीन वाले प्रोडक्ट्स, बेकरी रेंज, फ्रोजन डेयरी, पोटैटो स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड और माल्ट बेस्ड ड्रिंक्स जैसे कई प्रोडक्ट्स की कीमतें घटाने का ऐलान किया है।

किसानों और ग्राहकों दोनों के लिए फायदेमंद

कंपनी ने कहा था कि अमूल, 36 लाख किसानों द्वारा संचालित एक सहकारी संस्था होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने देश में पोषण को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के निरंतर कार्य मे एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी का कहना है कि दाम घटने से मक्खन, चीज़ और आइसक्रीम जैसे कई डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ेगी। साथ ही किसानों की आमदनी और ग्राहकों की बचत, दोनों का संतुलन बनेगा।

अमूल का मानना है कि यह कदम किसानों की समृद्धि और उपभोक्ताओं की सुविधा, दोनों को साथ लेकर चलेगा। कंपनी हमेशा की तरह गुणवत्ता, किफायत और भरोसे को बनाए रखेगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGST Price Cut on Amul Products: मक्खन, घी, दूध… आज से सस्ते होंगे अमूल के 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स, अब कितना घटा दाम?
More
बिजनेस न्यूज़मनीGST Price Cut on Amul Products: मक्खन, घी, दूध… आज से सस्ते होंगे अमूल के 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स, अब कितना घटा दाम?