Bank Closed Today: गुरु नानक जयंती पर दिल्ली में बैंक बंद हैं या खुले? घर से निकलने से पहले जानिए यहां

Bank Closed Today: कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद हैं। RBI के अनुसार, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, और अन्य में छुट्टी है। अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड5 Nov 2025, 08:01 AM IST
क्या आज बैंक बंद हैं?
क्या आज बैंक बंद हैं?

Guru Nanak Jayanti Bank Holiday: आज कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही देशभर में गुरु नानक जयंती भी मनाई जा रही है। इस खास दिन पर कई स्कूलों में भी छुट्टी है। ऐसे में काफी लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या आज बैंकों की छुट्टी है या नहीं। अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आज बैंक खुले रहेंगे या नहीं।

क्या आज बैंक खुले हैं?

आज 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती के दिन कई राज्यों में RBI ने छुट्टी दी हुई है। RBI के कैलेंडर के अनुसार आज मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं। हालांकि इन राज्यों से अलग अन्य राज्यों में बैंक में रोजाना की तरह ही काम होगा।

नवंबर में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद

तारीख दिन अवकाश का नाम प्रभावित राज्य/क्षेत्र
5 नवंबरबुधवारगुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमाआइजोल, भोपाल, बेलापुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, जम्मू, कोहिमा, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर
7 नवंबरशुक्रवारवांगला महोत्सवमेघालय (विशेषकर शिलांग)
8 नवंबरशनिवारकनक दास जयंती / दूसरा शनिवारकर्नाटक / देश भर में
9 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेश भर में
11 नवंबरमंगलवारल्हाबाब दुचेनसिक्किम
16 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेश भर में
22 नवंबरशनिवारचौथा शनिवारदेश भर में
23 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेश भर में
30 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेश भर में

अगर आपके यहां पर आज बैंकों की छुट्टी है, लेकिन आपको कैश की जरूरत है, तो आपका काम रुकने वाला नहीं है। आप ATM की मदद से कैश निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप यूपीआई के जरिए कभी भी कहीं भी पैसे भेज सकते हैं। इसके अलावा आप डिपॉजिट मशीन से पैसे भी जमा कर सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Closed Today: गुरु नानक जयंती पर दिल्ली में बैंक बंद हैं या खुले? घर से निकलने से पहले जानिए यहां
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Closed Today: गुरु नानक जयंती पर दिल्ली में बैंक बंद हैं या खुले? घर से निकलने से पहले जानिए यहां