
Luxury Home Sales: लग्जरी घरों की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कभी इन घरों की मांग मुंबई में ज्यादा रहती थी। अब यह आंकड़ा देश के अन्य शहरों में भी बढ़ गया है। दिल्ली-NCR में रियल एस्टेट का बाजार गर्म है। गुरुग्राम में लग्जरी घरों की डिमांड में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। साल 2025 में लग्जरी घरों की बिक्री 80 फीसदी बढ़कर ₹24,120 करोड़ हो गई। यह आंकड़ा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से भी ज्यादा है। इसकी वजह ज्यादा वॉल्यूम और कीमतें बढ़ना है। इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी और डेटा एनालिटिक्स फर्म क्रे मैट्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में लग्जरी घरों की मांग तेजी से बढ़ी है।
गुरुग्राम भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला हाई-एंड लग्ज़री रेजिडेंशियल मार्केट बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 गुरुग्राम के अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट के लिए ऐतिहासिक वर्ष रहा। इस दौरान 10 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले घरों की बिक्री का आंकड़ा 24,120 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं साल 2024 में यह आंकड़ा 13,384 करोड़ रुपये था।
पिछले कैलेंडर साल में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की श्रेणी के कीमत वाले लग्जरी घरों की बिक्री तीन गुना बढ़कर 1,494 यूनिट हो गई। यह किसी एक शहर में 12 महीनों के भीतर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पिछले 519 यूनिट घरों की बिक्री हुई थी।
यह तेज विकास केवल पुराने आवासीय इलाकों तक ही सीमित नहीं है। उभरते हुए माइक्रो-मार्केट जैसे द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड रियल एस्टेट के नए केंद्र बन गए हैं।बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और शानदार नए प्रोजेक्ट्स के कारण यह विस्तार हो रहा है। यही वजह है कि खरीदारों का रुझान इन नए इलाकों की तरफ तेजी बढ़ा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि द्वारका एक्सप्रेसवे की ट्रांज़ैक्शन वैल्यू में 2,079% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई, जो 2024 में ₹383 करोड़ से बढ़कर 2025 में ₹8,347 करोड़ हो गई।
गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर बिक्री मूल्य में 379% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। CRE Matrix के को-फाउंडर और सीईओ अभिषेक किरण गुप्ता ने कहा कि खरीदारों का भरोसा, मजबूत पूंजी प्रवाह और संपन्न वर्ग की बढ़ती संख्या इस उछाल के पीछे मुख्य वजह है। उन्होंने बताया कि साल 2025 में 103 भारतीय कंपनियों ने मेन बोर्ड आईपीओ के जरिए 19.54 अरब डॉलर जुटाए, जिससे नए उद्यमियों और फाउंडर्स का एक मजबूत वर्ग तैयार हुआ, जो लग्जरी हाउसिंग में निवेश कर रहा है।
साल 2025 में बिके लग्जरी घरों का औसत आकार करीब 5,000 वर्ग फीट रहा। कुल वैल्यू के लिहाज से 4,000 से 6,000 वर्ग फीट कैटेगरी की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही, जबकि 8,000 वर्ग फीट से बड़े घरों का वैल्यू में लगभग 22% हिस्सा रहा। इससे स्पष्ट है कि खरीदार अब बड़े और प्रीमियम स्पेस को प्राथमिकता दे रहे हैं।
पिछले दो वर्षों में लग्जरी सेगमेंट में लगभग दस गुना वृद्धि दर्ज की गई है। यह भारी उछाल मुख्य रूप से खरीदारों के मजबूत विश्वास और बाजार में आ रही निवेश पूंजी को दर्शाता है। हाई-नेट-वर्थ वाले व्यक्तियों यानी अमीरों की बढ़ती संख्या इस विशेष मांग को लगातार ऊपर ले जा रही है और बाजार में पैसों का मजबूत प्रवाह लगातार बना हुआ है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.