DA Hike 2025: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

Haryana DA Hike 2025: हरियाणा सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो जाएगा। बढ़ा हुआ यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।  

Jitendra Singh
अपडेटेड24 Oct 2025, 07:04 PM IST
Haryana DA Hike 2025: यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी और पेंशन लेने वालों पर लागू होगी।
Haryana DA Hike 2025: यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी और पेंशन लेने वालों पर लागू होगी।

Haryana DA Hike 2025: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने फेस्टिव सीजन में कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को 55 फीसदी की जगह 58 फीसदी DA और DR मिलेगा। बढ़ा हुआ यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी नवंबर महीने में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। महंगाई बढ़ने के बीच यह कदम हजारों राज्य कर्मचारियों के लिए राहत की बात है।

FPJ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बढ़ोतरी से लगभग 6 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इसमें 3 लाख रेगुलर कर्मचारी और 3 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। राज्य के फाइनेंस डिपार्टमेंट ने बढ़ोतरी की पुष्टि करते हुए एक ऑफिशियल ऑर्डर जारी किया। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के समय-समय पर होने वाले DA रिवीजन के हिसाब से है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि राज्य के कर्मचारी महंगाई के दबाव से बचे रहें।

अक्टूबर में मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

सरकार ने यह भी साफ़ किया कि DA और DR की बढ़ी हुई दर अक्टूबर महीने की सैलरी और पेंशन के साथ दी जाएगी, जबकि जुलाई से सितंबर तक का एरियर नवंबर में दिया जाएगा। रिवाइज्ड DA और DR (डियरनेस रिलीफ) सेवारत कर्मचारियों और पेंशनर्स, जिनमें फैमिली पेंशनर्स भी शामिल हैं, दोनों पर लागू होगा। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को थोड़ी राहत मिलेगी। कर्मचारियों और पेंशनरों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में यह बढ़ोतरी जरूरी थी, जबकि सरकार का कहना है कि यह फैसला कर्मचारियों की मुश्किलों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

यह भी पढ़ें | भारत में ऑफिस के किराए में भारी बढ़ोतरी, जानिए किस शहर में सबसे ज्यादा

आसान कैलकुलेशन के लिए राउंडिंग ऑफ नियम

DA और DR की गणना में कुछ नियम भी बताए गए हैं। अगर कैलकुलेशन में 50 पैसे या इससे ज्यादा आते हैं, तो उसे अगले पूरे रुपये में बदल दिया जाएगा। लेकिन 50 पैसे से कम की रकम को नजरअंदाज कर दिया जाएगा। इससे हिसाब-किताब आसान रहेगा।

साल में दूसरी बार बढ़ा महंगाई भत्ता

यह साल 2025 में DA में दूसरा बदलाव है। इससे पहले अप्रैल में, राज्य ने DA को 53 फीसदी से बढ़ाकर 55 फीसदी कर दिया था। इसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। मौजूदा समय में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह पिछली बढ़ोतरी के मुकाबले एक फीसदी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें | Online Gold: घर बैठे UPI से ऐसे खरीदें डिजिटल गोल्ड, बस ₹10 से शुरू करें निवेश!

जानिए महंगाई भत्ता क्या है

महंगाई भत्ता यानी Dearness Allowance (DA) सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए वेतन में दिया जाने वाला एक अतिरिक्त हिस्सा है। इसका मकसद बढ़ती कीमतों के असर को कम करना है। वहीं महंगाई राहत यानी Dearness Relief (DR) पेंशन पाने वालों को इसी तरह की राहत देने के लिए दी जाती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीDA Hike 2025: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ता
More
बिजनेस न्यूज़मनीDA Hike 2025: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ता
OPEN IN APP