
Kapas Kisan App: हरियाणा के कपास किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें अपनी फसल का पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पाने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। सरकार ने 'कपास किसान' नाम का एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जो फसल बेचने की पूरी प्रक्रिया को आसान बना देगा।
ये ऐप किसानों को 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर दर्ज अपनी कपास की जानकारी को चेक और वेरीफाई करने में मदद करेगा। इसके बाद किसान अपनी फसल को MSP पर बेचने के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, इसे भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI) ने 2025–26 की खरीद के लिए तैयार किया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपल आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
हरियाणा के सभी कपास उत्पादक किसानों से कहा गया है कि वे ऐप डाउनलोड करें और 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP के जरिए लॉगिन करें। फिर ऐप में दिख रही कपास बिजाई भूमि की जानकारी को पोर्टल के रिकॉर्ड से मिलाएं।
जानकारी सही मिलने पर किसान CCI के नजदीकी खरीद केंद्र पर फसल बेचने के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। इससे उन्हें MSP योजना का पूरा फायदा मिलेगा।
प्रवक्ता ने सलाह दी है कि किसान कपास को अच्छी तरह सुखाकर लाएं, जिसमें नमी 12% से ज्यादा न हो। तभी उन्हें सही MSP मिलेगा। निगम ने भरोसा दिलाया है कि वो उचित गुणवत्ता की कपास को MSP दर पर खरीदेगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.