HDFC Bank New Saving Account: HDFC बैंक ने लॉन्च किए दो नए सेविंग्स अकाउंट, मिलेगा FD जैसा ब्याज

HDFC बैंक ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो नए सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किए हैं। 'Max for Seniors' और 'Max for Her' नाम के ये अकाउंट्स नई सुविधाओं के साथ हैं, जो ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड4 Aug 2026, 09:43 AM IST
HDFC बैंक ये सेविग्स अकाउंट हैं बेहद खास
HDFC बैंक ये सेविग्स अकाउंट हैं बेहद खास

HDFC Bank New Savings Account: HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए तरह के सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किए हैं। ये दोनों सेविंग्स अकाउंट खासतौर पर महिलाओं और सीनियर सिटिजन्स के लिए हैं। बैंक ने इस सेविंग्स अकाउंट का नाम ‘Max for Seniors’ and ‘Max for Her’ रखा है। आइए जानते हैं कि इसमें अकाउंट्स खुलवाने पर क्या फायदा होगा।

Max for Seniors और Max for Her खातों की विशेषताएं

HDFC बैंक ने अपने दोनों सेविंग्स अकाउंट को नई सुविधाओं से लैस किया है, जो महिलाओं और बुजुर्गों को आम सेविंग्स अकाउंट से ज्यादा फायदा देगा।

  • इन सेविंग्स अकाउंट में ग्राहकों को मजबूत साइबर प्रोटेक्शन मिलता है, ताकि डिजिटल बैंकिंग के दौरान होने वाले जोखिमों से वित्तीय सुरक्षा मिल सके।
  • इन खातों में ऑटो स्वीप की बेहतरीन सुविधा मिलती है। इसके तहत खाते में पड़े अतिरिक्त पैसों पर साधारण ब्याज के बजाय फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जैसा उच्च रिटर्न मिलता है, जिससे ग्राहकों की बचत खुद-ब-खुद बढ़ती रहती है।

यह भी पढ़ें | बैंक का काम है तो अभी निपटा लें! अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगी बैंक की शाखाएं
  • इसके अलावा बैंक ने इस सेविंग्स अकाउंट में कई तरह की लाइफस्टाइल सुविधाएं भी दी हैं। इसके तहत शॉपिंग, यात्रा, खानपान करने पर रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।
  • Max for Seniors खाते के तहत बुजुर्गों को घर बैठे बैंकिंग सेवाओं का लाभ और प्राथमिकता के आधार पर सहायता मिलती है, ताकि उन्हें बैंक शाखाओं के चक्कर न काटने पड़ें।

इस नए लॉन्च पर अपने विचार रखते हुए HDFC बैंक के ग्रुप हेड आशीष पार्थसारथी ने कहा कि हमारा बैंक लगातार ऐसे कस्टमाइज्ड और अभिनव समाधान देने पर फोकस कर रहा है, जो ग्राहकों की बदलती उम्मीदों और जरूरतों पर पूरी तरह खरे उतरें।

यह भी पढ़ें | ₹1,848 करोड़ की कमाई, 50 देशों में कारोबार... अब IPO लाएगी ये फार्मा कंपनी

क्यों पड़ी इन सेविंग्स अकाउंट की जरूरत?

भारतीय बैंकिंग इकोसिस्टम में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुमान के मुताबिक, भारत की बुजुर्ग आबादी साल 2036 तक बढ़कर लगभग 23 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। यह कुल देश की आबादी का लगभग 15% हिस्सा होगी। वहीं देश में देश के कुल बैंक खातों में लगभग 39.2% हिस्सेदारी अकेले महिलाओं की है। इसलिए इतनी बड़ी आबादी की अपनी कुछ अलग जरूरतें होती हैं। उन जरूरतों को पूरा करने के लिए ही HDFC बैंक ने ये कदम उठाया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीHDFC Bank New Saving Account: HDFC बैंक ने लॉन्च किए दो नए सेविंग्स अकाउंट, मिलेगा FD जैसा ब्याज
More