HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, MCLR में इजाफा, बढ़ेगी EMI, लोन होगा महंगा

HDFC Bank Interest Rate: देश के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका दे दिया है। बैंक की ओर से कर्ज महंगा कर दिया गया है। एचडीएफसी बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट यानी MCLR में बढ़ोतरी कर दी है।

Jitendra Singh
अपडेटेड9 Jun 2026, 03:06 PM IST
HDFC Bank Rate Hike: MCLR में 10 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी हो गई है।
HDFC Bank Rate Hike: MCLR में 10 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी हो गई है।

HDFC Bank Rate Hike: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने लोन पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसकी वजह से अब ग्राहकों को होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन की EMI पर पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना होगा। बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 5-10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें कल, 8 जून, 2026 से लागू हो चुकी हैं।

इस बदलाव का असर खासतौर पर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है जिनके होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन MCLR से जुड़े हुए हैं। ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद कई ग्राहकों की मासिक किस्त (EMI) बढ़ सकती है या उनके लोन की अवधि लंबी हो सकती है।

यह भी पढ़ें | EMI बढ़ेगी या नहीं? SBI से HDFC तक जानिए होम लोन की ताजा ब्याज दरें

हालांकि, जिन ग्राहकों के लोन RBI के रेपो रेट जैसे बाहरी बेंचमार्क से जुड़े हैं, उन पर इस बदलाव का सीधा असर नहीं पड़ेगा. बैंक का कहना है कि फंड जुटाने की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।

HDFC Bank की नई MCLR ब्याज दरें

बैंक का MCLR अब अलग-अलग अवधियों के लिए 8.05% से बढ़कर 8.65% के दायरे में आ गया है।

  • ओवरनाइट- 8.05% से 8.10% हो गई है।
  • 3 महीने की MCLR- अब यह दर 8.20% हो गई है।
  • 6 महीने की MCLR- यह बढ़कर 8.35% पर पहुंच गया है।
  • 1 साल की MCLR- यह 8.35% से बढ़कर 8.40% हो गया है।
  • 2 साल की MCLR- इसे 8.45% से बढ़ाकर 8.55% कर दिया गया।
  • 3 साल की MCLR- अब यह अधिकतम 8.65% तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें | EPF Account: पीएफ खाते में तुरंत कर लें यह काम, वरना फंस जाएगा पूरा पैसा

ग्राहकों पर असर

अगर आपका होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन MCLR लिंक्ड है, तो अगली रीसेट डेट आते ही आपकी मासिक ईएमआई अपने आप बढ़ जाएगी या लोन की समयावधि में बढ़ोतरी होगी। वहीं अगर आपका लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क यानी सीधे आरबीआई के रेपो रेट से जुड़ा है, तो इस बढ़ोतरी का आप पर कोई असर नहीं होगा।

जानिए क्या होता है MCLR

MCLR (Marginal Cost of Funds-Based Lending Rate) वह न्यूनतम ब्याज दर होती है, जिस पर बैंक किसी ग्राहक को लोन दे सकता है। इसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India - RBI) ने साल 2016 में पेश किया था, ताकि ब्याज दरों में पारदर्शिता लाई जा सके। जब बैंक की फंडिंग लागत घटती है या सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ती है तो बैंक MCLR को घटाता है।

यह भी पढ़ें | जून में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए RBI ने क्यों दी छुट्टी

इसी आधार पर Floating Rate Loans (जैसे होम लोन, बिजनेस लोन आदि) की EMI भी घटती -बढ़ती रहती है। जब भी बैंक अपने MCLR को घटाता है, तो इससे जुड़ी सभी लोन दरें नीचे आती हैं। यानी जिन ग्राहकों के लोन MCLR से लिंक्ड हैं, उन्हें ब्याज दरों में कमी का फायदा अपनी EMI में मिलता है।

यह भी पढ़ें | FD से हो रही है तगड़ी कमाई, जानिए किस बैंक में मिल रहा कितना ब्याज

जानिए कैसे तय होता है MCLR?

MCLR को तय करने के लिए बैंक डिपॉजिट पर ब्याज दरें, रेपो रेट, ऑपरेशनल कॉस्ट और CRR (कैश रिजर्व रेशो) की लागत के आधार पर तय करता है। जब RBI रेपो रेट में बदलाव करता है, तो उसका असर MCLR पर भी होता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीHDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, MCLR में इजाफा, बढ़ेगी EMI, लोन होगा महंगा
More