HDFC ने ग्राहकों को दिया झटका, FD की ब्याज दरों पर चलाई कैंची

HDFC Bank FD: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में कटौती के बाद बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। HDFC Bank ने आम नागरिकों के लिए FD दरें 6.6% से घटाकर 6.45% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.1% से घटाकर 6.6% कर दी हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड17 Dec 2025, 09:52 PM IST
HDFC Bank FD: नई FD दरें 17 दिसंबर 2025 से लागू हो गई हैं।
HDFC Bank FD: नई FD दरें 17 दिसंबर 2025 से लागू हो गई हैं।

HDFC Bank FD: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रेपो रेट में कटौती के बाद HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। देश के सबसे बड़े निजी बैंक ने चुनिंदा अवधि की FD पर ब्याज दरें घटा दी हैं। यह बदलाव 17 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है। इसका असर 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर पड़ेगा। अब आम ग्राहक और सीनियर सिटिजन दोनों के मन में सवाल है कि अब उन्हें कितनी ब्याज दर मिलेगी और उनकी बचत पर क्या असर पड़ेगा।

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, HDFC Bank ने आम नागरिकों और सीनियर सिटीजन के लिए 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम के टेन्योर वाली FD पर ब्याज दरें 15 बेसिस पॉइंट (bps) कम कर दी हैं। बैंक ने आम नागरिकों के लिए FD दरें 6.6 फीसदी से घटाकर 6.45 फीसदी कर दिया है। इसी तरह सीनियर सिटीजन के लिए 7.1 फीसदी से घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया है।

यह भी पढ़ें | FD से Loan तक, SBI ने बदली ब्याज दरें, यहां देखें पूरी लिस्ट

HDFC बैंक ने केवल अपनी 1 ही अवधि वाली FD की ब्याज दरों में कटौती की है। अन्य अवधि वाली एफडी में निवेशकों को पहले की ही तरह रिटर्न मिलेगा। HDFC बैंक की अन्य अवधि वाली एफडी की ब्याज दरें कुछ इस तरह से हैं।

1 साल- 6.25%

2 साल- 6.45%

3 साल- 6.45%

4 साल- 6.40%

5 साल- 6.40%

सीनियर सिटीजन को एफडी पर सामान्य नागरिकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज दर से रिटर्न मिलता है। HDFC बैंक की यह ब्याज दरें कुछ इस तरह से हैं।

यह भी पढ़ें | 18 दिसंबर से 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, फौरन निपटाएं अपने काम

1 साल- 6.75%

2 साल- 6.95%

3 साल- 6.95%

4 साल- 6.90%

5 साल- 6.90%

यह भी पढ़ें | Paisabazaar और YES BANK ने मिलकर लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड, जानिए खासियत

निवेशकों के लिए क्या है संकेत

HDFC Bank के इस फैसले से अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में FD की ब्याज दरों में और भी नरमी आ सकती है। ऐसे में जिन निवेशकों को सुरक्षित रिटर्न चाहिए, उन्हें FD की अवधि और टैक्स नियमों को ध्यान में रखकर फैसला लेना होगा। सीनियर सिटिजन के लिए अब भी FD एक भरोसेमंद विकल्प है, लेकिन बेहतर रिटर्न के लिए अलग-अलग अवधि की FD की तुलना करना जरूरी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीHDFC ने ग्राहकों को दिया झटका, FD की ब्याज दरों पर चलाई कैंची
More
बिजनेस न्यूज़मनीHDFC ने ग्राहकों को दिया झटका, FD की ब्याज दरों पर चलाई कैंची
OPEN IN APP