HDFC Flexi Cap Fund का AUM 1 लाख करोड़ के पार, जानिए कौन हैं फंड मैनेजर

Flexi Cap Funds: HDFC Asset Management Company (HDFC AMC ) ने जानकारी दी है कि उसकी प्रमुख योजना HDFC Flexi Cap Fund ने एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के मामले में 1 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड16 Feb 2026, 05:56 PM IST
Asian Development Bank: ADB और PwC ने संयुक्त रूप से स्टडी कर एक रिपोर्ट पेश की है।
Asian Development Bank: ADB और PwC ने संयुक्त रूप से स्टडी कर एक रिपोर्ट पेश की है।

Flexi Cap Funds: HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) ने ऐलान किया है कि उसके फ्लैगशिप HDFC फ्लेक्सी कैप फंड ने एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फ्लेक्सी कैप कैटेगरी की सबसे बड़ी स्कीम में से एक बन गई है। 1 फरवरी 2026 से इस स्कीम की कमान अमित गणात्रा (Amit Ganatra ) संभाल रहे हैं। इससे पहले यह फंड रोशी जैन के पास था। रोशी जैन से पहले दिग्गज फंड मैनेजर प्रशांत जैन लंबे समय तक इस स्कीम का नेतृत्व कर चुके हैं और उनके कार्यकाल में भी फंड ने मजबूत प्रदर्शन किया था।

मनीकंट्रोल में छपी खबर के मुताबिक, यह फंड जनवरी 1995 में लॉन्च हुआ था। इसकी निवेश रणनीति लचीली (फ्लेक्सी) है, जिसके तहत फंड बाजार की परिस्थितियों के अनुसार लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश कर सकता है। यह स्ट्रैटेजी, रिसर्च पर बेस्ड है और इसका मकसद लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन पर फोकस के साथ अलग-अलग सेक्टर्स में एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाना है।

यह भी पढ़ें | म्यूचुअल फंड में घाटे को कैसे फायदे में बदलें? टैक्स के नजरिए से समझें

बता दें कि फ्लेक्सी कैप फंड बिना किसी तय लिमिट के मार्केट कैपिटलाइजेशन में अपने-आप एलोकेट कर सकते हैं। इससे फंड मैनेजर, वैल्यूएशंस और अर्निंग्स आउटलुक के आधार पर एक्सपोजर को एडजस्ट कर सकते हैं।

शानदार रिटर्न का रिकॉर्ड

HDFC फ्लेक्सी कैप फंड ने पिछले पांच सालों में लगभग 20.64 फीसदी का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) दिया है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इसने करीब 18.08 फीसदी की दर से संपत्ति में वृद्धि की है।1995 से अब तक फंड ने औसतन 18.73 फीसदी का रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल किया है। HDFC Flexi Cap Fund अपनी निवेश रणनीति में लार्ज कैप कंपनियों पर मजबूत फोकस रखता है। फरवरी 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार फंड का लगभग 70 फीसदी हिस्सा लार्ज कैप शेयरों में निवेश किया है। 31 जनवरी 2026 तक फंड की टॉप 10 होल्डिंग्स में प्राइवेट सेक्टर के बैंकों का दबदबा साफ नजर आ रहा है।

View full Image
HDFC

जानिए फ्लेक्सी कैप फंड्स किसे कहते हैं

फ्लेक्सी कैप फंड्स (Flexi Cap Fund) वो म्यूचुअल फंड्स होते हैं जो लार्ज कैप, मिडकैप और स्मॉलकैप, तीनों कैटिगरी के शेयरों में बिना किसी तय लिमिट के निवेश करते हैं। मतलब, फंड मैनेजर मार्केट कंडीशन के मुताबिक किसी भी सेगमेंट में फंड अलॉटमेंट चेंज कर सकता है। यह एक इक्विटी फंड ही है और निवेशकों के बीच काफी मशहूर है।

बाजार में इस समय कुल 40 Flexi Cap Funds हैं

31 जुलाई 2025 के आधार पर देश में कुल 40 Flexi Cap Funds है। इन फंड्स का टोटल AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट 4.93 लाख करोड़ रुपये का है और फोलियो की कुल संख्या 1.95 करोड़ है। बात इक्विटी फंड्स की करें तो टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट 33.27 लाख करोड़ रुपये है। इसमें Sectoral Funds को छोड़ दें तो फ्लेक्सी कैप फंड्स का असेट्स सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें | NFO के बाद पहली बार Abakkus Flexi Cap Fund पोर्टफोलियो आउट

असेट्स के लिहाज से सबसे बड़ा Flexi Cap Funds कौन सा है?

असेट्स के लिहाज से Parag Parikh Flexi Cap Fund सबसे बड़ा फंड है और इसका AUM 1.13 लाख करोड़ रुपये है।

निवेश के लिहाज से Flexi Cap Funds कैसे होते हैं?

फ्लेक्सी कैप फंड्स प्योर इक्विटी फंड्स हैं जिनमें रिस्क हाई होता है। ऐसे में लॉन्ग टर्म का नजरिया होने पर ही फ्लेक्सी कैप फंड्स में निवेश किया जा सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीHDFC Flexi Cap Fund का AUM 1 लाख करोड़ के पार, जानिए कौन हैं फंड मैनेजर
More
बिजनेस न्यूज़मनीHDFC Flexi Cap Fund का AUM 1 लाख करोड़ के पार, जानिए कौन हैं फंड मैनेजर