
HDFC Bank UPI Downtime: अगर आप डिजिटल पेमेंट के लिए HDFC Bank के अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल, भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने अपने लाखों कस्टमर्स को एक अहम सूचना दी है। बैंक ने ऐलान किया है कि दिसंबर 2025 में दो अलग-अलग तारीखों पर उसकी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सर्वेस (UPI) चार-चार घंटों के लिए बंद रहेंगी। ऐसे में एचडीएफसी बैंक से जुड़ा कोई भी लेनदेन नहीं हो सकेगा। बैंक यह कदम अपने सिस्टम को और बेहतर और एडवांस बनाने के लिए उठा रहा है। इससे भविष्य में कस्टमर्स को तेज और ज्यादा सेक्योर्ड बैंकिंग एक्सपीरिएंस मिल सके।
यह टेक्निकल मेंटेनेंस इस महीने दो तारीखो पर किया जाएगा। पहल मेंटेनेंस 13 दिसंबर 2025 को सुबह 02:30 बजे से लेकर सुबह 06:30 बजे तक किया जाना है, जबकि दूसरी मेंटेनेंस 21 दिसंबर 2025 को सुबह 02:30 बजे से लेकर सुबह 06:30 बजे निर्धारित है। बैंक ने बताया है कि यह जरूरी तकनीकी काम ऐसे समय रखा गया है जब ग्राहक आमतौर पर कम ही लेन-देन करते हैं, ताकि असुविधा कम से कम हो। इस दौरान UPI के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी बाधित रहेंगी।
HDFC Bank के मुताबिक, बैंक की तरफ से जारी किए गए RuPay क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके UPI के जरिए किए जाने वाले पेमेंट भी इन चार घंटों के लिए बंद हो जाएंगे।
बैंक का मोबाइल बैंकिंग ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहक भी इन घंटों में UPI पेमेंट नहीं कर पाएंगे।
गूगल पे, फ़ोन पे या पेटीएम जैसे थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप्स जो HDFC बैंक को अपने पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में इस्तेमाल करते हैं, उनसे किए गए UPI पेमेंट भी इस दौरान फेल हो जाएंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर मेंटेनेंस शेड्यूल के दौरान कोई इमरजेंसी आ जाए या कोई जरूरी ऑनलाइन पेमेंट करना हो तो क्या करें? बैंक ने अपने ग्राहकों की इस चिंता को समझते हुए एक बहुत ही आसान वैकल्पिक रास्ता सुझाया है। HDFC बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि असुविधा से बचने के लिए, वे मेंटेनेंस के इन चार घंटों के दौरान PayZapp वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक ने साफ किया है कि उसकी PayZapp सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.