Health Insurance Claim Rejection: इलाज का बिल बना, लेकिन क्लेम रिजेक्ट! इंश्योरेंस का ये क्लॉज बिगाड़ सकता है आपका बजट

Health Insurance Claim: हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम अक्सर रीजनेबल एंड कस्टमरी क्लॉज के कारण खारिज हो सकते हैं। बीमा कंपनियां केवल उन्हीं खर्चों का भुगतान करेंगी जिन्हें वे उचित मानती हैं, जिससे मरीज का खर्च बढ़ सकता है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड27 Oct 2025, 10:09 AM IST
हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट क्यों हो जाता है
हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट क्यों हो जाता है

Health Insurance Claim Rejection: मेरे पास तो मेडिक्लेम हैं। अस्पताल का मेरा सारा खर्च तो बीमा कंपनी उठाएगी... अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए। दरअसल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कई तरह के क्लोज होते हैं, जिनमें आपका क्लेम फंस सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही नियम के बारे में बताने वाले हैं, जिसका आपको ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

अस्पताल में भर्ती होते ही अधिकतर लोग मान लेते हैं कि उनका हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम आसानी से पास हो जाएगा। लेकिन पॉलिसी के भीतर छिपा रीजनेबल एंड कस्टमरी क्लॉज कई बार इलाज के बाद भी क्लेम को खारिज कर देता है।

क्या है रीजनेबल एंड कस्टमरी क्लॉज?

ये क्लॉज बीमा कंपनियों को ये अधिकार देता है कि वे केवल उन्हीं खर्चों का भुगतान करें जिन्हें वे उचित और सामान्य मानती हैं। आसान शब्दों में कहें, तो बीमा कंपनी इलाज के लागत और अस्पताल में रुकने की समय पर सवाल उठा सकती है। इससे पेशेंट का खर्च बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें | क्या होता है ग्रीन सेस? जानिए कार से लेकर बस तक को कितने देनें होंगे पैसे

उदाहरण से समझे तो, एक ड्राइवर को गैस्ट्रोएन्टेराइटिस के इलाज के लिए भर्ती किया गया। इलाज के बाद 25,000 का बिल आया, लेकिन बीमा कंपनी उसे खारिज कर सकती है। रीजनेबल एंड कस्टमरी क्लॉज के अनुसार वो बिल को ये कहते हुए रिजेक्ट कर सकती है कि इस इलाज के लिए भर्ती होने की जरूरत नहीं है।

इसके अलावा अगर किसी मरीज की कोरोनरी आर्टरी सर्जरी होनी है। इस सर्जरी में 5 लाख का खर्च होता है, लेकिन मरीज ने 15 लाख का क्लेम किया, तो बीमा कंपनी उसे रिजेक्ट कर सकती है।

कैसे बचें क्लेम रिजेक्शन से?

  • इलाज से पहले पूरी जानकारी लें
  • अस्पताल की कीमतें और प्रोटोकॉल समझें
  • दूसरी राय लें
  • डिस्चार्ज समरी और मेडिकल जस्टिफिकेशन स्पष्ट रखें
  • अनुभवी डॉक्टर की सलाह का पालन करें
  • बीमा कंपनी के नेटवर्क में शामिल अस्पतालों में इलाज कराना बेहतर होता है

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीHealth Insurance Claim Rejection: इलाज का बिल बना, लेकिन क्लेम रिजेक्ट! इंश्योरेंस का ये क्लॉज बिगाड़ सकता है आपका बजट
More
बिजनेस न्यूज़मनीHealth Insurance Claim Rejection: इलाज का बिल बना, लेकिन क्लेम रिजेक्ट! इंश्योरेंस का ये क्लॉज बिगाड़ सकता है आपका बजट