Health Insurance Claim: बीमारी छिपाने पर इंश्योरेंस क्लेम पर खतरा, जानिए आपकी हेल्थ पॉलिसी सुरक्षित है या नहीं?

पॉलिसी लेते समय मेडिकल हिस्ट्री छिपाना खतरे का संकेत है। इंश्योरेंस कंपनियां ऐसी जानकारी छिपाने को धोखाधड़ी मानती हैं और क्लेम रिजेक्ट कर सकती हैं। रिजेक्शन के मुख्य वजहें बीमारी छिपाना, गलत जानकारी देना और मेडिकल हिस्ट्री में छेड़छाड़ करना है। सही और पूरी जानकारी देना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।

Rishabh Shukla
पब्लिश्ड21 Nov 2025, 02:32 PM IST
हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को सही जानकारी दें
हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को सही जानकारी दें

बीमा लेने से पहले अपनी सेहत और पुरानी बीमारियों की जानकारी देना बहुत जरूरी होता है। यदि पॉलिसी लेते समय कोई बीमारी छिपाई गई, तो इंश्योरेंस कंपनी बाद में क्लेम रिजेक्ट कर सकती है। यह नियम सभी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के लिए लागू है। अक्सर लोग सोचते हैं कि छोटी-मोटी जानकारी छिपा लेने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन बीमा कंपनी जोखिम आंकलन के आधार पर पॉलिसी जारी करती हैं। अगर पॉलिसीधारक ने जानबूझकर कोई बीमारी छिपाई, तो क्लेम के समय बीमा कंपनी इसका हवाला देकर भुगतान से इंकार कर सकती है।

क्लेम रिजेक्शन के मुख्य कारण

इंश्योरेंस कंपनी द्वारा क्लेम रिजेक्ट करने के सबसे बड़े कारणों में बीमारी छिपाना, गलत जानकारी देना या मेडिकल इतिहास में छेड़छाड़ करना शामिल है। पॉलिसी में दिए गए प्रिवेंटिव डिस्क्लोजर और वॉरंटी क्लॉज का उल्लंघन करने पर क्लेम तुरंत अस्वीकृत किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी को पहले डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर था और उसने इसे छिपाया, तो गंभीर बीमारी के इलाज के खर्च का क्लेम अस्वीकार हो सकता है। बीमा कंपनियां इस मामले में सख्त हैं और धोखाधड़ी को गंभीर अपराध मानती हैं।

सही जानकारी देना ही सबसे सुरक्षित रास्ता

हेल्थ इंश्योरंस लेने से पहले पूरी तरह ईमानदारी से मेडिकल हिस्ट्री साझा करना सबसे सुरक्षित तरीका है। इससे न केवल भविष्य में क्लेम के विवाद से बचा जा सकता है बल्कि पॉलिसीधारक को सही कवरेज भी मिलता है। अगर किसी बीमारी के बारे में संदेह है, तो कंपनी को पहले से बताना चाहिए। वहीं, पॉलिसीधारक को हमेशा अपने पॉलिसी डॉक्युमेंट्स ध्यान से पढ़ने चाहिए ताकि किसी भी छिपी जानकारी के कारण बाद में समस्या न हो। यानी ईमानदारी और पारदर्शिता से ही स्वास्थ्य बीमा का असली लाभ मिलता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीHealth Insurance Claim: बीमारी छिपाने पर इंश्योरेंस क्लेम पर खतरा, जानिए आपकी हेल्थ पॉलिसी सुरक्षित है या नहीं?
More
बिजनेस न्यूज़मनीHealth Insurance Claim: बीमारी छिपाने पर इंश्योरेंस क्लेम पर खतरा, जानिए आपकी हेल्थ पॉलिसी सुरक्षित है या नहीं?