Health Insurance: आज के वक्त में हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) बहुत जरूरी है। खासकर मिडिल क्लास के लिए यह बहुत मायने रखता है। आमतौर, प्राइवेट कंपनीज में जॉब करने वाले कर्मचारियों को ऑफिस की ओर से मेडिक्लेम पॉलिसी मिलती है लेकिन क्या कॉरपोरेट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान पर्याप्त होता है। यह सवाल अक्सर उठाया जाता है क्योंकि इंडिविजुअल और कॉरपोरेट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में सुविधाओं को लेकर काफी अंतर होते हैं। इस मुद्दे पर देश के मशहूर बिजनेसमैन और ब्रोकिंग फर्म जीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामथ ने अपनी राय रखी है।
एम्प्लॉयर्स द्वारा दिए जाने वाले हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स में कुछ कमियां हो सकती हैं, जैसे कवरेज की सीमाएं, कुछ खास इलाज पर पाबंदियां, और नौकरी बदलने पर पॉलिसी खत्म होने का खतरा। इन कमियों का मतलब है कि मुश्किल हालात में एम्प्लॉईज़ के पास जरूरत से कम इंश्योरेंस कवरेज हो सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कामथ ने कहा कि "मुझे सच में हैरानी होती है कि कितने लोगों ने कभी कोई पर्सनल हेल्थ पॉलिसी नहीं खरीदी, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके एम्प्लॉयर का ग्रुप कवर ही काफी है। ज़्यादातर एम्प्लॉयर प्लान कीमत के आधार पर तय होते हैं, न कि कवरेज की पूरी जानकारी के आधार पर।
कॉर्पोरेट कवरेज में छिपी हुई सीमाएं
कामथ ने एम्प्लॉयर हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी एक आम समस्या पर भी रोशनी डाली। ये रूम रेंट की सीमा तय कर सकती हैं, जिससे परोक्ष रूप से सर्जन की फीस, प्रोसीजर के चार्ज और अस्पताल के खर्च जैसे दूसरे रीइम्बर्समेंट भी कम हो जाते हैं। नतीजतन, क्लेम की अंतिम रकम उम्मीद से काफी कम हो सकती है। कामथ ने X पर कहा, उदाहरण के लिए, रूम रेंट की सब-लिमिट्स सिर्फ़ कमरे के किराए की सीमा ही तय नहीं करतीं। वे उसी अनुपात में सर्जन की फीस, प्रोसीजर के खर्च और क्लेम में शामिल बाकी सभी चीजों को भी कम कर देती हैं।
5-10 लाख की पॉलिसी पर्याप्त नहीं
नितिन कामथ के कहा, "करियर के शुरुआती वर्षों में 5-10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर पर्याप्त लग सकता है, लेकिन बाद में यह राशि अपर्याप्त साबित हो सकती है, क्योंकि भारत में मेडिकल इंफ्लेशन करीब 14% वार्षिक होने का अनुमान है। वहीं, कॉर्पोरेट इंश्योरेंस की दरें आमतौर पर स्थिर रहती हैं, जबकि व्यक्तिगत पॉलिसियों को अपग्रेड किया जा सकता है।