Dividend Stocks: शेयर बाजार में उठापटक के बीच ये 5 Stocks करा रहे हैं नोटों की बारिश, डिविडेंड से हो रही पक्की कमाई

High Dividend Yield Stocks: शेयर बाजार में उठापठक के बीच कुछ ऐसे स्टॉक्स भी हैं, जो निवेशकों को नियमित कमाई करा रहे हैं। इनमें पीएसयू स्टॉक्स भी शामिल हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड26 Mar 2026, 03:09 PM IST
शेयर बाजार में उठापटक के बीच ये 5 दमदार स्टॉक्स करा रहे हैं नोटों की बारिश
शेयर बाजार में उठापटक के बीच ये 5 दमदार स्टॉक्स करा रहे हैं नोटों की बारिश

High Dividend Yield Stocks 2026: अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और ग्लोबल अस्थिरता ने भारतीय शेयर बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया है। निवेशक इक्विटी मार्केट से दूरी बना रहे हैं। ऐसे समय में बाजार के दिग्गज खिलाड़ी कैपिटल गेन्स के बजाय नियमित डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स को चुन रहे हैं। बाजार में चुनौती के समय हाई डिविडेंड यील्ड वाली कंपनियां निवेशकों का भरपूर साथ दे रही हैं। आइए टॉप 5 डिविडेंड यील्ड देने वाली कंपनियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टॉप पर है डिविडेंड किंग वेदांता

अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी वेदांता इस समय डिविडेंड के मामले में टॉप पर है। 2.6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने 6.3% का शानदार डिविडेंड यील्ड दिया है। कंपनी के बोर्ड ने हाल ही में 23 मार्च को वित्त वर्ष 2026 के लिए 11 रुपये प्रति शेयर के तीसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस पूरे साल में कंपनी अब तक कुल 34 रुपये का डिविडेंड घोषित कर चुकी है। हालिया डिविडेंड के लिए 28 मार्च की रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

यह भी पढ़ें | Gold Rate Today 26 March: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज क्या है सोने का भाव?

दूसरे नंबर पर हिंदुस्तान जिंक का नाम

इसके बाद वेदांता ग्रुप की ही सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने भी अपने निवेशकों को जमकर डिविडेंड बांटा है। 2.2 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल वाली इस कंपनी ने 5.3% की डिविडेंड यील्ड दर्ज की है। पिछले एक साल के दौरान कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 10 रुपये का भुगतान किया है।

यह भी पढ़ें | Silver Price: रिकॉर्ड हाई से ₹1.85 लाख लुढ़की चांदी, अब निवेश का सही मौका है?

PSU स्टॉक REC Ltd का भी लिस्ट में शामिल

हाई डिविडेंड यील्ड स्टॉक्स की लिस्ट में सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों का भी नाम शामिल है। पावर सेक्टर को फाइनेंस करने वाली कंपनी REC Ltd ने भी 5.98% का डिविडेंड यील्ड दिया है। कंपनी ने हाल ही में 3.20 रुपये प्रति शेयर का चौथा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसका भुगतान 14 अप्रैल तक किया जाना है। कंपनी इस वित्तीय वर्ष में कुल 19.60 रुपये का डिविडेंड घोषित कर चुकी है।

कोल इंडिया का भी नाम

वहीं, माइनिंग सेक्टर की पीएसयू कंपनी कोल इंडिया ने भी 5.7% का डिविडेंड यील्ड दिया है। इसका मार्केट कैपिटल लगभग 3 लाख करोड़ रुपये है। कोल इंडिया ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक चार बार डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसकी कुल वैल्यू 26.40 रुपये प्रति शेयर है।

यह भी पढ़ें | HDFC Bank: क्या FD से भी पिछड़ गया देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक?

GAIL इंडिया ने भी दिया 5% से ज्यादा का डिविडेंड यील्ड

इसके बाद, सबसे अधिक डिविडेंड देने वाली कंपनियों की लिस्ट में गेल (इंडिया) का नाम है। 94,000 करोड़ रुपये से अधिक के बाजार पूंजीकरण वाली इस कंपनी ने 5.1% की डिविडेंड यील्ड दिया है। पिछले 12 महीनों के आंकड़े देखें, तो GAIL ने प्रति शेयर 6 रुपये का इक्विटी डिविडेंड घोषित किया है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDividend Stocks: शेयर बाजार में उठापटक के बीच ये 5 Stocks करा रहे हैं नोटों की बारिश, डिविडेंड से हो रही पक्की कमाई
More