
Home Loan: हर कोई अपने लिए एक आशियाने की तलाश में रहता है। लेकिन बढ़ती महंगाई और भारी भरकम होम लोन की किस्त से हर किसी का सपना पूरा नहीं हो पाता है। इस बीच अगर आप घर खरीदने की तलाश में हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने घर खरीदारों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने अपने MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लैंडिंग रेट में 5 बेसिस पॉइंट (0.05%) की कटौती कर दी है। इससे होम लोन सस्ता हो जाएगा। घर खरीदारों की EMI कम हो जाएगी। यह नई दरें 12 नवंबर से लागू हो चुकी हैं।
केनरा बैंक के इस कदम से फ्लोटिंग रेट लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए EMI में कमी आ सकती है। इसके साथ ही ऑटो लोन और पर्सनल लोन की EMI भी कम हो जाएगी। कहने का मतलब ये हुआ कि अगर आपका लोन MCLR से जुड़ा है, तो आपकी EMI अब पहले से कम हो जाएगी। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा और IDBI Bank ने फिलहाल अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
कैनरा बैंक की नई MCLR दरें इस प्रकार हैं-
ओवरनाइट MCLR अब 7.90% (पहले 7.95%)
एक महीने की MCLR 7.95% (पहले 8.00%)
तीन महीने की MCLR 8.15% (पहले 8.20%)
छह महीने की MCLR 8.50% (पहले 8.55%)
एक साल की MCLR 8.70% (पहले 8.75%)
दो साल की MCLR 8.85%
तीन साल की MCLR 8.90% कर दी गई है।
इस कटौती के बाद, कैनरा बैंक के होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन पर ब्याज दरें घटेंगी, जिससे ईएमआई में कमी आ सकती है। उदाहरण के लिए, अगर किसी ग्राहक का 30 लाख रुपये का होम लोन है जिसकी अवधि 20 साल है, तो ब्याज दरों में 0.05% की गिरावट से हर महीने करीब 150-200 रुपये तक की बचत हो सकती है।
कैनरा बैंक ने ब्याज दरों में कटौती कर राहत दी है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और आईडीबीआई बैंक (IDBI) ने अपनी लेंडिंग रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की एक साल की MCLR फिलहाल 8.75% पर बरकरार है। IDBI बैंक की एक साल की MCLR भी 8.75% है, जबकि तीन साल की दर 9.70% है।
मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate - MCLR) वह न्यूनतम ब्याज दर होती है, जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन देते हैं। यह दर तय करती है कि आपका फ्लोटिंग रेट लोन (जैसे होम लोन या कार लोन) किस ब्याज दर पर चलेगा। अगर बैंक MCLR घटाता है, तो ग्राहकों की EMI भी घटती है या फिर वे अपनी लोन अवधि को कम कर सकते हैं। इसलिए, यह खबर खासकर लोन धारकों के लिए राहत की है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.