Home Loan EMI Strategy: 20 साल का होम लोन, 11 साल में खत्म! बस अपनाएं ये छोटी सी EMI ट्रिक

अगर आप भी घर के होम लोन की EMI भरकर परेशान हो गए हैं और इससे जल्दी छुटकारा चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ट्रिक बताने वाले हैं। इसकी मदद से आपका 20 साल का होम लोन 11 साल में खत्म हो जाएगा।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड7 Jul 2026, 02:00 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
होम लोन जल्दी खत्म करने का आसान तरीका
होम लोन जल्दी खत्म करने का आसान तरीका

Home Loan EMI Calculator: घर खरीदना हर इंसान का सपना होता है। मिडिल क्लास के लोग अपने इस सपने को होम लोन के जरिए पूरा करते हैं, जिसकी EMI अगले 20-30 सालों तक जाती है। अगर आपने 30 लाख का होम लोन लिया, तो आप 20 सालों में बैंक को 30 नहीं करीब 60 लाख रुपये तक चुकाते हैं। ऐसा इसलिए होता क्योंकि शुरुआती सालों में बैंक आपसे मोटा ब्याज और छोटा प्रिंसिपल अमाउंट वसूलता है।

हमने HDFC बैंक के होम लोन कैलकुलेटर से जब अमाउंट को कैलकुलेट किया, तो उसके अनुसार अगर आप 30 लाख रुपये का होम लोन 20 सालों के लिए लेते हैं, तो आपको 29 लाख रुपये तो ब्याज ही चुकाना होगा। इसमे हर महीने की ईएमआई 24000 के करीब आएगी।

नोट- ब्याज रेट बदलने पर ये EMI बदल सकती है।

यह भी पढ़ें | Trusted Brand के नाम पर ऐसे हो रही ठगी, आपकी एक गलती पड़ सकती है भारी

यहां देखें कैलकुलेशन

View full Image
Home loan Calculator

20 साल का टाइम कम नहीं होता है। ऐसे में अगर आप 20 साल के लोन को 10 सालों में खत्म करना चाहें, तो आपको बस छोटा सा काम करना होगा। सबसे पहले आपको पता करना होगा कि बैंक आपसे हर महीने के EMI में कितना ब्याज ले रहा है और कितना मूलधन ले रहा है।बस पता लगते ही आपको हर महीने की EMI में अगले महीने का मूलधन जोड़कर जमा करना है।

यह भी पढ़ें | स्कॉच व्हिस्की 5% से 10% तक हो सकती है सस्ती, जानिए क्यों

उदाहरण- अगर आप हर महीने 24000 की ईएमआई में 4000 मूलधन चूका रहे हैं और बाकी सब ब्याज, तो आपको अगले महीने से 24000 से बजाय 28000 रुपये जमा करने होंगे। जैसे ही प्रिंसिपल कम होता है, अगले महीने से उस पर लगने वाला ब्याज अपने आप कम हो जाता है। ऐसा करने से आपका होम लोन समय 20 साल से घटकर लगभग 10 से 11 साल के बीच रह जाएगा।

यह भी पढ़ें | Home Loan पर भी मिलती है Overdraft फैसिलिटी, जानिए कैसे उठाएं फायदा

जब भी आप अतिरिक्त पैसा जमा करें, तो बैंक को साफ कहें कि यह पैसा लोन के 'Principal Amount' में एडजस्ट किया जाए। कई बार बैंक इसे 'अगली ईएमआई' के रूप में मान लेते हैं, जो आपको नहीं करना है।

प्रमुख बैंकों के होम लोन की ब्याज दर

बैंक का नामहोम लोन की ब्याज दरें (शुरुआती)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया7.10% से शुरू
बैंक ऑफ इंडिया7.10% से शुरू
इंडियन ओवरसीज बैंक7.10% से शुरू (नौकरीपेशा के लिए)
बैंक ऑफ बड़ौदा7.20% - 9.25%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)7.25% - 9.05%
केनरा बैंक7.25% से शुरू
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया7.15% से शुरू
आईसीआईसीआई बैंक7.50% से शुरू
कोटक महिंद्रा बैंक7.60% से शुरू
एचडीएफसी बैंक7.75% से शुरू
एक्सिस बैंक8.00% - 11.90%
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीHome Loan EMI Strategy: 20 साल का होम लोन, 11 साल में खत्म! बस अपनाएं ये छोटी सी EMI ट्रिक
More