
Home Loan Hidden Charges: हर इंसान का सपना होता है कि उसका भी अपना एक घर है, जहां वो अपने परिवार से साथ रह सके। मीडिल क्लास के लिए ये सपना पूरा करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए ही होम लोन को बनाया गया है। होम लोन के जरिए मिडिल क्लास अपने इस सपने को पूरा कर लेता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होम लोन की ईएमआई अलवा बैंक आपसे कई तरह के चार्ज वसूलता है।
जब हम बैंक में लोन के लिए जाते हैं,तो हमारा पूरा ध्यान सिर्फ दो चीजों पर होता है कि ब्याज दर कितनी है और महीने की किस्त कितनी बनेगी। अगर आप भी इन दो चीजों को ध्यान में रखते हुए बैंक जाते हैं, तो जरा ठहरिए! होम लोन की प्रक्रिया में बैंक आपसे सिर्फ ब्याज नहीं वसूलते हैं, वो लोन की फाइल आगे बढ़ाने से लेकर लोन बंद होने तक,ऐसे दर्जनों चार्ज आपसे लेते हैं। अगर आप भी घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आइए, उन Hidden Charges के बारे में जानते हैं।
बैंक अक्सर जोर देते हैं कि आप 'होम लोन इंश्योरेंस' लें। तर्क ये होता है कि अगर लोन लेने वाले के साथ कोई अनहोनी हो जाए, तो परिवार को घर से हाथ न धोना पड़े। हालांकि ये सुरक्षा के लिहाज से अच्छा है, लेकिन बैंक अक्सर इसका प्रीमियम आपके लोन अमाउंट में ही जोड़ देते हैं, जिससे आपकी ईएमआई बढ़ जाती है।
नोट- बैंक से ही इंश्योरेंस लेना अनिवार्य नहीं है,आप बाहर से सस्ता विकल्प भी चुन सकते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.