Home Loan Transfer: हर इंसान का एक सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो, जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहे। भारत में ज्यादातर लोग अपने इस सपने को होम लोन लेकर पूरा करते हैं। लेकिन कई बार समय के साथ ब्याज दरें बदल जाती हैं और EMI का बोझ बढ़ने लगता है। ऐसे में कुछ लोग अपने लोन को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करवाने की सोचते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कितने सालों बाद अपने होम लोन को ट्रांसफर कर सकते हैं और इसका पूरा प्रोसेस क्या है।
कितने साल में होम लोन को कर सकते हैं ट्रांसफर?
होम लोन को अक्सर लोग लंबे वक्त के लिए लेते हैं, जिसमें कुछ लोग इसे 15 साल, 20 साल के लिए करवाते हैं। लेकिन अगर ब्याज दरें बदल जाएं या EMI का बोझ ज्यादा लगने लगे, तो लोन को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने का विकल्प मौजूद है। बैंकिंग नियमों के मुताबिक, होम लोन को आमतौर पर 6 महीने से 1 साल तक की EMI भरने के बाद ट्रांसफर किया जा सकता है।
होम लोन ट्रांसफर का प्रोसेस
अगर आपको भी होम लोन की ईएमआई ज्यादा लग रही है और दूसरे बैंक कम ब्याज में होम लोन दे रहे हैं, तो आप अपने लोन को स्विच कर सकते हैं। आइए जानते हैं उसका प्रोसेस
- सबसे पहले आपको अपने बैंक को बताना होगा कि आप अपना होम लोन ट्रांसफर करवाना चाहते हैं। कई बार आपको बैंक ही कुछ ब्याज में डिसकाउंट दे देता है। अगर वो न दें, तो आपको लिखित में बैंक को होम लोन ट्रांसफर की जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद आपको बैंक NOC देगी। NOC के बाद ही आपका होम लोन ट्रांसफर का प्रोसेस शुरू होगा।
- NOC मिलने के बाद आपको नए बैंक में सारे जरूरी दस्तावेजों को देना होगा।
- अब आपको पुराने बैंक से कन्फर्म करना होगा कि आपका होम लोन वहां पर बंद हो गया है।
- जब आपको पुराने बैंक से कन्फर्मेशन मिल जाए, तो नए बैंक को बता दें और वहां पर अपनी नई और कम ईएमआई देने की शुरुआत करें।
होम लोन ट्रांसफर में कितने रुपये लगते हैं?
होम लोन को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करवाने की प्रोसेसिंग फीस (लोन राशि का 0.5% से 1% तक), फोरक्लोजर/प्री-पेमेंट फीस (फिक्स्ड रेट लोन पर लागू हो सकती है।)