Home Loan: हर साल एक EMI के साथ कर दें ये 'खेल', होम लोन पर लाखों बचेंगे

Home Loan: होम लोन में आप अधिक डाउन पेमेंट दे सकते हैं, तो जरूर देना चाहिए। इससे आपकी ओर से चुकाए जाने वाला काफी सारा ब्याज बच जाएगा। साथ ही ईएमआई भी कम रकम की बनेगी।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड16 Dec 2025, 06:56 PM IST
Home Loan: अपनी सेविंग्स से होम लोन की प्री-पेमेंट कर सकते हैं।
Home Loan: अपनी सेविंग्स से होम लोन की प्री-पेमेंट कर सकते हैं।(HT)

Home Loan: प्रॉपर्टी के बढ़ते दाम की वजह से आजकल घर खरीदना आम आदमी के लिए बेहद कठिन हो गया है। वहीं सिर ढकने के लिए आशियाना भी जरूर होना चाहिए। ऐसे में घर का सपना पूरा करने के लिए होम लोन लेना पड़ता है। होम लोन के बाद EMI भरते भरते लोग परेशान हो जाते हैं। कई बार तो लोग सोचते हैं कि आखिर EMI के झंझट से कब मुक्ति मिलेगी? ऐसे में अगर आप भी लोन जल्द ही भरना चाहते हैं तो हम कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जिससे आपके लाखों रुपये बच सकते हैं।

बैंक ग्राहक की सैलरी के 50 फीसदी तक रकम के बराबर ईएमआई वाला लोन दे देते हैं। लेकिन आपके पास पहले से कोई दूसरा लोन नहीं होना चाहिए। आजकल कर्ज मिलना इतना आसान हो गया है कि लोगों के पास कई लोन होते हैं। इससे डेट टू इनकम रेश्यो बिगड़ जाता है। अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं, तो पहले अपने दूसरे लोन चुकाने के बारे में सोचें। इससे आपको बड़ी रकम का होम लोन किफायती ब्याज दर पर मिल जाएगा।

हर साल भरें एक एक्स्ट्रा EMI

अगर आपके पास होम लोन है तो कोशिश करें कि हर साल कम से कम एक EMI जरूर भर दें। अगर आप एक्स्ट्रा ईएमआई भरते हैं तो ये पैसा सीधे प्रिंसिपल अमाउंट से कटेगा, न कि ब्याज से। इससे ब्याज का बोझ कम होगा और आपका लोन टेन्योर 25 साल से घटकर 20 साल रह जाएगा। ये तरीका अपनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। बस साल में एक महीने की सैलरी का एक्स्ट्रा हिस्सा बचा लें या आपको जो जॉब में बोनस मिलता है उसका इस्तेमाल करके इसे भर दें।

यह भी पढ़ें | घर खरीदारों के लिए गुड न्यूज! EMI होगी सस्ती

लोन प्री-पेमेंट

होम लोन से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका प्री-पेमेंट होता है। आप अपनी सेविंग्स से होम लोन की प्री-पेमेंट कर सकते हैं। इससे अपने ब्याज को कम कर सकते हैं। आप एक निश्चित अवधि के बाद अपने लोन की थोड़ी थोड़ी प्री-पेमेंट करते रहें। यह राशि सीधे मूलधन में जुड़ती है। इससे न केवल आपका ब्याज कम होगा बल्कि आपकी लोन की अवधि और ईएमआई भी कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें | 30 लाख के होम लोन पर 45 लाख ब्याज? अपनाएं ये फॉर्मूला, बचाएं पूरा इंटरेस्ट

बीच-बीच में एक्‍स्‍ट्रा पेमेंट करें

आप एक्स्ट्रा लमसम पेमेंट भरकर भी अपना लोन जल्दी बंद करवा सकते हैं। लमसम पेमेंट मतलब वन टाइम पेमेंट, जिसमें आप बड़ा अमाउंट बैंक को दे देते हैं। इससे आपका ब्याज और प्रिंसिपल अमाउंट कवर हो जाता है। इस तरीके का इस्तेमाल अधिकतर लोग करते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीHome Loan: हर साल एक EMI के साथ कर दें ये 'खेल', होम लोन पर लाखों बचेंगे
More
बिजनेस न्यूज़मनीHome Loan: हर साल एक EMI के साथ कर दें ये 'खेल', होम लोन पर लाखों बचेंगे