
Home Loan Overdraft Facility: प्रॉपर्टी के बढ़ते दाम की वजह से आजकल घर खरीदना आम आदमी के लिए बेहद कठिन हो गया है। फिर सिर ढकने के लिए आशियाना जरूर होना चाहिए। ऐसे में घर का सपना पूरा करने के लिए होम लोन लेना पड़ता है। होम लोन के बाद EMI भरते भरते लोग परेशान हो जाते हैं। कई बार तो लोग सोचते हैं कि आखिर EMI के झंझट से कब मुक्ति मिलेगी? ऐसे में अगर आप भी लोन जल्द ही भरना चाहते हैं तो होम लोन ओवरड्राफ्ट (OD) खाता खुलवाकर भी आप ब्याज में बचत कर सकते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर इस खाते से सरप्लस पैसे निकाल सकते हैं और जब चाहें जमा भी कर सकते हैं।
होम लोन को चुकाने के लिए आपको 20 से 30 साल तक का समय मिलता है। आप इस समय में EMI के जरिए अपना लोन चुका सकते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक ऐसी सुविधा भी मौजूद है, जो होम लोन का ब्याज काफी हद तक कम कर सकती है। इसे होम लोन ओवरड्राफ्ट (OD) सुविधा कहा जाता है।
इस व्यवस्था में आप EMI के अलावा अतिरिक्त पैसा अपने लोन खाते में जमा कर सकते हैं, जिससे ब्याज का बोझ घटता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पैसा सामान्य प्रीपेमेंट की तरह लॉक नहीं होता, बल्कि जरूरत पड़ने पर निकाला भी जा सकता है। यही वजह है कि वित्तीय विशेषज्ञ इसे समझदारी से इस्तेमाल करने पर ब्याज बचाने का एक प्रभावी तरीका मानते हैं।
होम लोन ओवर ड्राफ्ट अकाउंट में आप अपने होम लोन अकाउंट में अतिरिक्त पैसा जमा कर सकते हैं। इस अकाउंट में पैसे जमा करने पर ब्याज कम हो जाती है। इसके साथ ही रीपेमेंट की अवधि भी कम हो सकती है। हालांकि, इसमें ब्याज दर थोड़ी अधिक हो सकती है।
इसके बावजूद नॉर्मल होम लोन खाते के मुकाबले इससे काफी बचत होने की संभावना बनी रहती है। देश के बड़े बैंक नॉर्मल होम लोन के मुकाबले होम लोन ओडी खाते में 0.2 फीसदी से 0.5 फीसदी तक अधिक ब्याज लगाते हैं। होम लोन ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी में एक बार में ही होम लोन को चुका सकते हैं। यह आपको इमरजेंसी टाइम में काफी मदद करता है।
यह सुविधा लोन लेने वालों को काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें किसी व्यक्ति को लोन के भुगतान करने के लिए 20 से 30 साल तक का इंतजार नहीं करना होता है। वह एकमुश्त राशि देकर होम लोन का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा ग्राहक होम लोन ट्रांसफर का भी ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं। इस सुविधा से ब्याज दर को भी कम करने में काफी मदद मिल सकती है।
ग्राहक अपने होम लोन ओवर ड्रॉफ्ट अकाउंट में अतिरिक्त धनराशि जमा कर सकते हैं। बैंक सिर्फ प्राथमिक लोन राशि पर ही ब्याज लेता है। जमा की गई अतिरिक्ति राशि दी गई लोन राशि में से घटा दी जाती है। इससे बची हुई लोन राशि पर ही ब्याज लगता है, जिससे होम लोन पर कम ब्याज देना होता है और लोन की अवधि भी घट जाती है।
होम लोन ओडी अकाउंट से जब चाहें, सरप्लस राशि निकाल सकते हैं और जब चाहें इसमें पैसे जमा कर सकते हैं। इससे इमरजेंसी में पैसे निकाल सकते हैं। होम लोन ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी में लोन धारक को फ्लेक्सिबल रीपेमेंट का ऑप्शन मिलता है। इसमें लोन धारक ईएमआई से ज्यादा राशि भी जमा कर सकता है। इस राशि को सरप्लस अमाउंट (Surplus Amount) भी कहा जाता है।
मान लीजिए आपका होम लोन बकाया ₹40 लाख है। यदि आप ओवरड्राफ्ट खाते में ₹5 लाख जमा कर देते हैं, तो बैंक ब्याज की गणना ₹40 लाख पर नहीं बल्कि ₹35 लाख पर करेगा।
यदि बाद में किसी जरूरत के लिए आप ₹2 लाख निकाल लेते हैं, तो प्रभावी बकाया राशि ₹37 लाख मानी जाएगी और ब्याज उसी आधार पर लगेगा। यानी पैसा जमा करने पर ब्याज बचता है और निकालने पर फिर बढ़ जाता है।
अगर आप यह सुविधा को सिलेक्ट करने का सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। ऐसे में आपको इसकी पूरी जानकारी होने के बाद ही इस ऑप्शन को सिलेक्ट करना चाहिए। ओवरड्राफ्ट सुविधा वाले होम लोन में आपको ज्यादा ब्याज देना होता है। ऐसे में यह आपके लिए महंगा भी हो सकता है। ओवरड्राफ्ट सुविधा को सिलेक्ट करने पर आपकी जो सेविंग मनी है, वो भी खत्म हो सकती है। इस सुविधा का फायदा तभी उठाएं, जब आपके पास पैसे ज्यादा हों। अगर ऐसा नहीं है तो यह सुविधा आपको मंहगी साबित हो सकती है।
यदि आपके पास नियमित रूप से अतिरिक्त नकदी बचती है और आप उसे बचत खाते में निष्क्रिय रखने के बजाय ब्याज बचाने में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा आपके लिए उपयोगी हो सकती है। लेकिन यदि आपकी आय सीमित है और मुश्किल से EMI निकलती है, तो सामान्य होम लोन अधिक बेहतर विकल्प हो सकता है। वित्तीय सलाहकार भी ओवरड्राफ्ट सुविधा चुनने से पहले लागत और संभावित बचत का कैलकुलेशन करने की सलाह देते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.