Home Loan Eligibility: मेरी ₹60,000 महीना सैलरी है, मुझे कितने लाख का घर खरीदना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की राय

अगर आप अपना घर खरीदने का सपना पूरा करना चाहते हैं, लेकिन आपकी सैलरी अभी 60000 रुपये है, तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कितने लाख का घर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Jul 2026, 01:33 PM IST
60 हजार की सैलरी में कितने लाख का खरीदें घर
60 हजार की सैलरी में कितने लाख का खरीदें घर

Home Loan Eligibility For 60k salary: हर किसी का सपना होता है कि उसका भी एक अपना घर हो, जहां पर वो अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी रहे। काफी भारतीय अपने इस सपने को होम लोन की मदद से पूरा करते हैं, लेकिन उनमें से कुछ बड़ा घर खरीदने के लिए अपनी सैलरी के अपेक्षा ज्यादा होम लोन निकलवा लेते हैं, जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है।

अगर आप इस तरह की मुश्किलों में नहीं फंसना चाहते हैं, तो हम आपको बताने वाले हैं कि आपकी सैलरी के कितने हिस्से की EMI बंधवानी चाहिए। अगर आपकी सैलरी 60000 रुपये महीना है, तो आपको कितने हजार रुपये की ईएमआई बनवानी चाहिए। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय

यह भी पढ़ें | होम लोन वालों की मौज! 4% ब्याज सब्सिडी देगी सरकार, जानिए आपको कैसे मिलेगा फायदा

कितने हजार की बंधवाएं EMI?

हरियाणा के एक बड़ी इंडस्‍ट्री फर्म में ACFO रह चुके CA अमित कुमार का कहना है कि हमेशा कोई भी होम लोन लेने से पहले ये ध्यान रखना होता है कि उसकी ईमआई आपके इन हैंड सैलरी की 35-40 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। मान लेते हैं कि आपकी इनहैंड सैलरी 60 हजार रुपये है, तो आपके होम लोन की EMI 22-25 हजार के बीच होनी चाहिए। इससे अधिक होने पर आप आर्थिक मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर आप 22-25 हजार रुपये EMI बंधवाते हैं, तो इससे आपके पास मेडिकल इमरजेंसी और दैनिक जरूरतों के लिए पैसे आसानी से बच जाएंगे।

यह भी पढ़ें | 20 साल का होम लोन, 11 साल में खत्म! बस अपनाएं ये छोटी सी EMI ट्रिक

कितने लाख का खरीदें फ्लैट?

सीए अमित कुमार के अनुसार, अगर आप हर महीने 50,55 या 60 हजार रुपये कमाते हैं, तो आपको 40 से 45 लाख रुपये तक के बजट का घर खरीदना चाहिए। मान लेते हैं कि आप अगर 45 लाख का घर खरीदते हैं, तो उसका 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट करेंगे, जो 9 लाख रुपये होता है। इसके ऊपर बचे 36 लाख रुपये का आप होम लोन करवाते हैं, तो आपकी EMI 31000 रुपये आएगी। अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा होगा, तो आपको और कम ब्याज पर लोन मिल सकता है।

यह भी पढ़ें | Home Loan पर भी मिलती है Overdraft फैसिलिटी, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नोट- अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं, तो उससे पहले अपने इमरजेंसी फंड में कम से कम 6 महीने की EMI बचाकर रखें। ऐसा करने से अगर आपकी इनकम पर कोई मुसीबत आती है, तो आप 6 महीने तक अपना होम लोन भर सकेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीHome Loan Eligibility: मेरी ₹60,000 महीना सैलरी है, मुझे कितने लाख का घर खरीदना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की राय
More