Home Loan Prepayment Strategy: अपना घर होना हर किसी का सपना होता है, लेकिन इस सपने के साथ सालों-साल चलने वाला 'होम लोन' का बोझ आता है। अक्सर लोग 20 साल के लिए 40-50 लाख का लोन तो ले लेते हैं, लेकिन EMI भरते-भरते आधी उम्र निकल जाती है। अगर आप भी इसी चक्कर में फंसे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपना लोन 13-14 साल में चुका सकते हैं।
हमने चैट जीपीटी पर जब इस सवाल को पूछा, तो उसने बताया कि ऐसा होना संभव है। आइए जानते हैं कि ChatGPT ने कौन सा तरीका बताया है।
अगर आप इस तरह से EMI भरेंगे, तो आपको 20 साल तक EMI भरना होगा। ऐसे आप 20 साल में 83 लाख रुपये जमा करने होंगे। अगर आप इसे 13-15 साल में निपटाना चाहते हैं, तो उसके लिए चैट जीपीटी ने ये तरीका बताया है।
अगर आप सीधे लोन को 13 साल (156 महीने) में सेट कर दें:
कुल भुगतान:
₹44,200 × 156 = ₹68,95,200
कुल ब्याज:
₹68,95,200 – ₹40,00,000 = ₹28,95,200
फायदा:
ब्याज पर बचत = ₹14,27,520
हर साल प्रीपेमेंट: ₹2,00,000
रिजल्ट:
लोन खत्म: ~12.5–13 साल में
कुल EMI भुगतान:
₹34,678 × ~156 ≈ ₹54,09,768
कुल भुगतान:
₹54,09,768 + ₹26,00,000 = ₹80,09,768
प्रीपेमेंट जल्दी करने से EMI की संख्या भी कम हो जाती है। असल में आप इसे 75–77 लाख के बीच में क्लोज कर देंगे।
तरीका 3: EMI बढ़ाओ + प्रीपेमेंट (सबसे पावरफुल)
EMI: ₹34,678 → हर साल 5% बढ़ाओ + हर साल ₹1,50,000 प्रीपेमेंट
बचत: ₹13–15 लाख सीधा फायदा
नोट- प्री-पेमेंट करने से पहले अपने बैंक से यह जरूर जांच लें कि वे 'फोरक्लोज़र' या 'पार्ट-पेमेंट' पर कोई पेनल्टी तो नहीं ले रहे हैं (फ्लोटिंग रेट लोन पर आमतौर पर कोई चार्ज नहीं होता)। अगर आप 20 साल के बजाय 15 साल में लोन चुका देते हैं, तो आप न केवल 5 साल पहले आपका लोन खत्म हो जाएगा, बल्कि लगभग 13 से 15 लाख रुपये का ब्याज भी बच जाएगा। ये पैसा आपके बच्चों की पढ़ाई या आपके रिटायरमेंट फंड के काम आ सकता है।