Home Loan Tips: ₹50 लाख के होम लोन में बचा सकते हैं ₹20 लाख रुपये! अपनाएं ये स्ट्रैटेजी

Home Loan Tips: लंबे होम लोन में ब्याज का बोझ बहुत भारी होता है। अगर 50 लाख के लोन पर हर साल सिर्फ एक एक्स्ट्रा EMI दी जाए, तो करीब 18 लाख ब्याज बच सकता है और लोन का समय 5 साल से ज्यादा घट सकता है।

Priya Shandilya
अपडेटेड4 Feb 2026, 10:55 AM IST
होम लोन पेमेंट टिप्स: कैसे बचा सकते हैं करीब 20 लाख रुपये
होम लोन पेमेंट टिप्स: कैसे बचा सकते हैं करीब 20 लाख रुपये

Home Loan Tips: अपना घर होना कई लोगों का बड़ा सपना होता है। यह सुरक्षा और स्थिरता तो देता है, लेकिन इसके साथ आता है लंबा होम लोन और सालों तक चलने वाली EMI। भारत में ज्यादातर होम लोन 20 से 30 साल के होते हैं और इस लंबे सफर में अक्सर ब्याज की रकम मूल लोन से भी ज्यादा हो जाती है। यही वजह है कि कई लोग EMI भरते-भरते थक जाते हैं, लेकिन असल फायदा बैंक को होता है। ऐसे में एक छोटा-सा प्रीपेमेंट ट्रिक आपकी जेब को बड़ा राहत दे सकता है।

शुरुआत के साल सबसे भारी पड़ते हैं

होम लोन की EMI का एक बड़ा हिस्सा शुरुआती सालों में ब्याज में चला जाता है। मान लीजिए आपने 25 साल के लिए लोन लिया है, तो पहले 8–10 साल तक आप ज्यादातर ब्याज ही चुका रहे होते हैं। सैलरी, उम्र और प्रोफाइल के आधार पर अगर ब्याज दर थोड़ी ज्यादा हो जाए, तो कुल चुकाई जाने वाली रकम और भी बढ़ जाती है।

एक सिंपल प्रीपेमेंट ट्रिक जो गेम बदल देती है

यहीं पर एक छोटा-सा लेकिन बेहद असरदार तरीका काम आता है। ट्रेंड्स बताते हैं कि अगर आप हर साल सिर्फ एक एक्स्ट्रा EMI भर दें, तो लोन का बोझ काफी हल्का हो सकता है। यह तरीका न तो बहुत जटिल है और न ही हर महीने ज्यादा पैसे निकालने की जरूरत पड़ती है।

50 लाख के लोन का पूरा गणित

मान लीजिए आपने 50 लाख का होम लोन 8.5% ब्याज दर पर 25 साल के लिए लिया है। इस स्थिति में आपकी EMI करीब 40,261 बनती है। पूरे टेन्योर में आप लगभग 70.78 लाख सिर्फ ब्याज के रूप में चुका देते हैं और कुल भुगतान करीब 1.21 करोड़ तक पहुंच जाता है। यानी ब्याज, मूल रकम से करीब 21 लाख ज्यादा।

एक्स्ट्रा EMI से कितना बड़ा फर्क पड़ता है

अब अगर आप लोन के दूसरे साल से हर साल एक एक्स्ट्रा EMI देना शुरू कर दें, तो तस्वीर बदल जाती है। इस रणनीति से आप करीब 18.30 लाख तक ब्याज बचा सकते हैं। इतना ही नहीं, लोन का टेन्योर भी लगभग 5.5 साल कम हो सकता है। यानी आप तय समय से काफी पहले कर्जमुक्त हो सकते हैं।

आंकड़ों से ऐसे समझें

लोन राशि: 50 लाख रुपये

अवधि: 25 साल

ब्याज दर: 8.5%

एक्स्ट्रा EMI हर साल: 40,261 रुपये

कुल ब्याज घटकर: 52.47 लाख रुपये

कुल बचत: लगभग 18.30 लाख रुपये

जल्दी प्रीपेमेंट क्यों ज्यादा फायदेमंद

होम लोन में शुरुआती सालों में प्रीपेमेंट का असर सबसे ज्यादा होता है क्योंकि उस समय EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज में जाता है। इसलिए थोड़ा-सा अतिरिक्त भुगतान भी सीधे मूल रकम को घटाता है। जैसे-जैसे आपकी इनकम बढ़े, EMI या सालाना प्रीपेमेंट बढ़ाना लोन को और तेजी से खत्म करने में मदद करता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीHome Loan Tips: ₹50 लाख के होम लोन में बचा सकते हैं ₹20 लाख रुपये! अपनाएं ये स्ट्रैटेजी
More