Business Idea: पैसे छापने की मशीन बन जाएगा 10 हजार रुपये से शुरू हुआ ये बिजनेस, घर बैठे होगी लाखों में कमाई

Business Idea of 10 Thousand: अगर आपके पास बजट कम है लेकिन बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप महज 5-10 हजार से शुरू कर सकते हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड6 Dec 2025, 02:17 PM IST
10 हजार में शुरू करें ये बिजनेस
10 हजार में शुरू करें ये बिजनेस

Business Idea under 10,000: अगर आपका बजट कम है लेकिन बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक अच्छा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। इस बिजनेस के लिए आपको अलग से किसी जगह की जरूरत नहीं है। इसे आप अपने घर से शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बजट फ्रेंडली बिजनेस के बारे में।

कितने रुपये में शुरू हो जाएगा बिजनेस

इस बजट फ्रेंडली बिजनेस का शुरू करने के लिए बस आपको 10-15 हजार की जरूरत होती है। इसे आप अपने किचन या घर के खाली पड़े कमरे से भी शुरू कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं अचार के बिजनेस की। इस बिजनेस के लिए आपको बस एक यूनिक रेसिपी की जरूरत होती है। ये रेसिपी ही आपके बिजनेस को 7वें आसमान पर ले जा सकती है।

यह भी पढ़ें | इंडिगो की उड़ान रद्द होने से डेस्टिनेशन वेडिंग कैंसिल, हुआ 21 लाख का नुकसान

सारा खेल ही है फ्लेवर का

अगर आपके अचार में कुछ अलग टेस्ट या फ्लेवर होगा, तो वो आपके कस्टमर को पसंद आएगा। हालांकि आपको बिजनेस शुरू करने से पहले ही फैसला करना होगा कि आप किस अचार का बिजनेस करेंगे। मार्केट में आम से लेकर नींबू, हरी मिर्च, आंवला समेत कई तरह के अचार आते हैं, लेकिन अगर आपको अगर एक ब्रांड तैयार करना होगा, तो एक ऐसा टेस्ट का अचार निकालना होगा, जो लोगों की चीभ पर लगते हैं, उनको भा जाए।

यह भी पढ़ें | Winter Business Ideas: ठंड बढ़ने से पहले शुरू करें ये बिजनेस, कमाई होगी तगड़ी

कैसे खोज कस्टमर?

हर बिजनेस के लिए सबसे जरूरी कस्टमर होते हैं। बिना कस्टमर के बड़ा से बड़ा बिजनेस भी बंद हो जाता है। इसलिए सबसे पहले अपने बिजनेस की शुरूआत में आपको छोटे- छोटे दुकानों पर अपने प्रोडक्ट का प्रचार करना होगा। अगर आपको वहां से अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है, तो आप अपने अचार को ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। हालांकि सबसे खास बात ये हैं कि आपको FSSAI फूड प्रोसेसिंग लाइसेंस लेना।

कितनी होगी कमाई?

अचार के इस बिजनेस से आप 25-30 हजार तक की कमाई कर सकते हैं। अगर आपका अचार लोगों को पसंद आता है और आप इसकी मार्केटिंग अच्छे से करते हैं, तो सालाना अच्छी कमाई हो सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBusiness Idea: पैसे छापने की मशीन बन जाएगा 10 हजार रुपये से शुरू हुआ ये बिजनेस, घर बैठे होगी लाखों में कमाई
More
बिजनेस न्यूज़मनीBusiness Idea: पैसे छापने की मशीन बन जाएगा 10 हजार रुपये से शुरू हुआ ये बिजनेस, घर बैठे होगी लाखों में कमाई
OPEN IN APP