Honda Rebel 300 Features: होंडा की 2 नई बाइक्स ने मारी एंट्री, ₹5000 में बुकिंग करने से पहले जानिए कीमत और फीचर्स

Honda ADV160 & Rebel 300 Price: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने ADV160 फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर और रिबेल 300 की कीमतों की घोषणा कर दी हैं। इनकी बुकिंग ₹5,000 में शुरू हो सकती हैं।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड25 Aug 2026, 02:21 PM IST
5000 रुपये में शुरू होगी बुकिंग
5000 रुपये में शुरू होगी बुकिंग

Honda Rebel 300 Features: जापानी कंपनी होंडा मोटर्स की दुपहिया बनाने वाली भारतीय इकाई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपने दो नये मॉडलों एडीवी160 और रिबेल 300 की कीमतों की घोषणा कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि बेंगलुरु में होंडा एडीवी160 की एक्स-शोरूम कीमत 1,70,000 रुपये, होंडा रिबेल 300 स्टैंडर्ड की 2,22,000 रुपये और होंडा रिबेल 300 ई-क्लच की 2,62,000 रुपये होगी। ये जुलाई 2026 में पेश किये गये कंपनी के 10-उत्पाद पोर्टफोलियो के पहले चरण का हिस्सा हैं।

कब होगी डिलीवरी?

इनके लिए बुकिंग आज से ही खोल दी गयी है जबकि डिलीवरी अक्टूबर के मध्य से शुरू होगी। ग्राहक मात्र पांच हजार रुपये देकर बुकिंग करा सकते हैं।एचएमएसआई की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एडवांस्ड मोबिलिटी टेक्नोलॉजी, फ्लेक्स-फ्यूल इनोवेशन और अलग-अलग लाइफस्टाइल अनुभवों के जरिये ये मॉडल ग्राहकों के विकल्प बढ़ाने के साथ भारतीय राइडर्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किये गये हैं।

यह भी पढ़ें | खुलते ही ग्रे मार्केट में मची हलचल, लिस्टिंग पर 32% का संकेत

E85 फ्लेक्स-फ्यूल से चलेगा ADV160

होंडा एडीवी160 कंपनी का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर है। यह भारत में एडवेंचर-स्कूटर मोबिलिटी की एक नयी कैटेगरी पेश करता है। स्कूटर में ई85 (85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल) तक का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें | 8वें वेतन आयोग की अक्टूबर तक बैठक, तो कब आएगी अंतिम रिपोर्ट? देखें शेड्यूल

होंडा रिबेल 300 होंडा के लाइफस्टाइल मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को विस्तार देता है। ग्लोबल डिजाइन से प्रेरित यह क्रूजर मोटरसाइकिल कम ऊंचाई वाली राइडिंग पोजिशन, अलग स्टाइल और कैरेक्टर के साथ क्रूजर सेगमेंट में अपेक्षाकृत आसान एंट्री प्रदान करती है। देश में निर्मित रिबेल 300 ग्लोबल क्रूजर स्टाइल को भारतीय राइडर्स के व्यापक वर्ग तक पहुंचाती है। कंपनी आने वाले समय में भारत में ग्राहकों के लिए प्रीमियम, लाइफस्टाइल और नेक्स्ट-जेनरेशन मोबिलिटी विकल्प पेश करेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीHonda Rebel 300 Features: होंडा की 2 नई बाइक्स ने मारी एंट्री, ₹5000 में बुकिंग करने से पहले जानिए कीमत और फीचर्स
More