Hotel Booking Tips: क्रिसमस-न्यू ईयर के लिए बुक कर रहे हैं होटल? इन आसान टिप्स से होगी अच्छी बचत

Hotel Booking: छुट्टियों में होटल महंगे हो जाते हैं, ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर अच्छी खासी बचत हो सकती है। सही लोकेशन, जल्दी बुकिंग, रिव्यू चेक करना और कैंसिलेशन पॉलिसी जैसी बातें आपकी ट्रिप को सुकूनभरी और बजट-फ्रेंडली बना सकती हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड10 Dec 2025, 04:12 PM IST
होटल बुकिंग में बचत का फॉर्मूला (सांकेतिक तस्वीर)
होटल बुकिंग में बचत का फॉर्मूला (सांकेतिक तस्वीर)(Pinterest)

Hotel Booking: साल का ये समय घूमने-फिरने का सबसे पॉपुलर टाइम होता है। क्रिसमस और न्यू ईयर में लोग फैमिली ट्रिप, दोस्तों के साथ छुट्टियां या फिर अकेले रिलैक्स करने का प्लान बनाते हैं। लेकिन दिक्कत ये आती है कि छुट्टियों के मौसम में होटल रेट्स आसमान छूने लगते हैं, और फिर बजट गड़बड़ा जाता है। इसलिए अगर आप प्लानिंग पहले से करके चलें और कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाएं, तो काफी बचत हो सकती है।

अपनी प्राथमिकताएं तय करें

सबसे पहले अच्छी तरह सोच लें कि आपके लिए क्या जरूरी है- लोकेशन, बजट या होटल की सुविधाएं। अगर आप टूरिस्ट स्पॉट्स के पास रहना चाहते हैं तो उसी एरिया में सर्च करें। बजट पहले से तय कर लें ताकि बाद में एक्स्ट्रा खर्चे से बच सकें।

ठहरने की दूसरे ऑप्शंस भी चेक करें

कई बार गेस्ट-हाउस, बुटीक स्टे, Airbnb या वेकेशन रेंटल इन्हीं तारीखों में ज्यादा सस्ता मिल जाता है। खासकर फैमिली या ग्रुप में जा रहे हैं तो यह ऑप्शन काफी फायदेमंद होता है। ये अक्सर कम कीमत में ज्यादा सुविधा और ज्यादा पर्सनल टच वाले होते हैं।

जल्दी बुकिंग करें

हॉलिडे सीजन के समय होटल रेट्स आसमान छूते हैं। अगर आप पहले से बुकिंग कर लेंगे तो सस्ते रेट्स और अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। Booking.com, Agoda जैसी वेबसाइट्स पर अक्सर ऑफर्स चलते हैं और कई बार होटल की अपनी वेबसाइट पर भी डायरेक्ट बुकिंग के लिए डिस्काउंट मिलता है।

गेस्ट रिव्यू पढ़ें

रिव्यू से पता चलता है कि होटल की असली हालत कैसी है। साफ-सफाई, खाना और सर्विस पर ध्यान दें। अगर बार-बार वही शिकायतें दिखें तो समझ लें कि वहां दिक्कतें लगातार हैं।

कैंसिलेशन पॉलिसी जानें

इमरजेंसी में प्लान बदल सकता है। ऐसे में होटल की कैंसिलेशन या रिफंड पॉलिसी जरूर देखें ताकि पैसे फंसे नहीं।

सीधे होटल से बात कर लें

कई बार सीधे कॉल करने पर होटल रूम अपग्रेड, अर्ली चेक-इन या छोटा-मोटा डिस्काउंट भी दे देता है। साथ ही कोई भी डाउट वहीं कंफर्म हो जाता है।

पेमेंट सुरक्षित रखें

बुकिंग करते समय हमेशा वेरिफाइड पेमेंट ऑप्शन इस्तेमाल करें और एडवांस पेमेंट का रिकॉर्ड रखें। इससे किसी भी धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।

लॉयल्टी प्रोग्राम जॉइन करें

अगर आप अक्सर ट्रैवल करते हैं तो होटल की मेंबरशिप लेना फायदेमंद है। पॉइंट्स से फ्री नाइट्स, डिस्काउंट और अपग्रेड मिलते हैं।

घूमना-फिरना तभी मजेदार लगता है जब रहने की जगह आरामदायक हो। वरना ट्रिप का आधा मूड वहीं खराब हो जाता है। इसलिए बस थोड़ी समझदारी, थोड़ा टाइम और थोड़ी सी रिसर्च और आपकी छुट्टियां और आपका बजट, दोनों एकदम फिट बैठेंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीHotel Booking Tips: क्रिसमस-न्यू ईयर के लिए बुक कर रहे हैं होटल? इन आसान टिप्स से होगी अच्छी बचत
More
बिजनेस न्यूज़मनीHotel Booking Tips: क्रिसमस-न्यू ईयर के लिए बुक कर रहे हैं होटल? इन आसान टिप्स से होगी अच्छी बचत
OPEN IN APP