Income Tax Rule on Rent: क्या कैश में देते हैं आप भी किराया? आयकर विभाग भेज सकता है नोटिस, जानिए बचने का तरीका

House Rent News Update: अगर आप कैश में किराया देते हैं, तो आयकर विभाग नोटिस भेज सकता है। आपको भुगतान का सबूत देना होगा। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किराया चेक या ऑनलाइन दें, जिससे आपके पास पेमेंट का बिल होगा…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड23 Oct 2025, 06:59 PM IST
कैश में किराया देना पड़ सकता है भारी
कैश में किराया देना पड़ सकता है भारी

Cash Rent Payment: क्या आप भी रेंट पर रहते हैं और मकान मालिक के हाथ में कैश किराया देते हैं, तो जरा ठहर जाइए। दरअसल आपका ये किराया आपके गले की वो हड्डी बन सकता है, जिसे आप ना तो निगल पाएंगे और ना ही उगल पाएंगे। अगर आप कैश में मकान का किराया देते हैं, तो एक बार आयकर विभाग के नियम जरूर पढ़ लीजिए।

क्या है आयकर विभाग का नियम?

अगर आप कैश में किराए का भुगतान करते हैं, तो आपको आयकर विभाग का नोटिस आ सकता है। नोटिस आने के बाद आपको साबित करना होगा कि आपने किराये का भुगतान कैश में किया है, अगर आप नहीं कर पाए, तो आपके ऊपर जुर्माना भी लग सकता है।

यह भी पढ़ें | 8वें वेतन आयोग पर जानिए क्या है सरकार का प्लान, केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता

इस मामले में विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं, कि किराए का भुगतान हमेशा चेक या ऑनलाइन करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास पेमेंट का बिल होगा, जिसे आप आयकर विभाग को दे सकते हैं। काफी बार कैश किराया भुगतान करने के बाद आयकर विभाग जब नोटिस भेजता है, तो करदाता के पास किराए का कोई सबूत नहीं होता है। इसलिए हमेशा रेंट का भुगतान ऑनलाइन ही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें | एक, दो नहीं बल्कि बैंक खातों में जोड़ सकते हैं 4 नॉमिनी, नवंबर से बदलेगा सिस्टम

नोटिस आने पर क्या करें?

जब आयकर विभाग को आपकी आय और खर्चो में अंतर दिखता है, तो वो नोटिस जारी करता है। अगर आपको भी आयकर विभाग का नोटिस मिल गया है, तो डरने की जरूरत नहीं है। आपको उस नोटिस का जवाब देना होगा। इसके के लिए नोटिस में जो सवाल पूछा गया है, उस पेमेंट का सबूत और कुछ दस्तावेज जमा करवाने होंगे।

इनकम टैक्स के नोटिस से कैसे बचे?

इनकम टैक्स के नोटिस से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी आय और खर्चों का पूरा रिकॉर्ड पारदर्शी और डिजिटल रूप में रखें। खासकर अगर आप किराया या अन्य बड़े भुगतान कैश में करते हैं, तो उसे चेक, बैंक ट्रांसफर या UPI जैसे माध्यमों से करना बेहतर होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीIncome Tax Rule on Rent: क्या कैश में देते हैं आप भी किराया? आयकर विभाग भेज सकता है नोटिस, जानिए बचने का तरीका
More
बिजनेस न्यूज़मनीIncome Tax Rule on Rent: क्या कैश में देते हैं आप भी किराया? आयकर विभाग भेज सकता है नोटिस, जानिए बचने का तरीका