
आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। स्कूल में दाखिले से लेकर बैंक खाता खोलने तक हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। अगर आधार कार्ड में कोई भी जानकारी गलत हो, तो कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।
अच्छी बात यह है कि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) आपको अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा देता है। लेकिन ध्यान रखें, हर अपडेट के लिए अनलिमिटेड मौके नहीं मिलते। यहां जानिए आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी अहम बातें:
अगर आपके आधार में दर्ज मोबाइल नंबर गलत है या आप नया नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप इसे जितनी बार चाहें बदल सकते हैं। UIDAI ने मोबाइल नंबर अपडेट पर कोई सीमा तय नहीं की है।
आधार कार्ड में नाम केवल दो बार बदला जा सकता है। नाम बदलते समय सही स्पेलिंग जरूर चेक करें और प्रमाण के तौर पर पैन कार्ड, पासपोर्ट या शादी का प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जमा करें।
आधार में जन्मतिथि केवल एक बार बदली जा सकती है। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे आधिकारिक दस्तावेज़ की आवश्यकता होगी। UIDAI इस बदलाव को लेकर काफी सख्त है, इसलिए शुरुआत में ही सही जानकारी भरें।
अगर आप नए घर में शिफ्ट हुए हैं या स्थायी पता बदल गया है, तो आप आधार कार्ड में पता जितनी बार चाहें बदल सकते हैं। इसके लिए बिजली का बिल, किरायानामा या बैंक स्टेटमेंट जैसे पते के सबूत देने होंगे।
ऑनलाइन घर बैठे अपडेट कर सकते हैं (My Aadhaar पोर्टल से):
अगर आप इन नियमों का ध्यान रखेंगे, तो आपका आधार कार्ड हमेशा सही और अपडेटेड रहेगा और जरूरी सेवाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.