₹10 हजार की मंथली इनकम के लिए FD में कितने रुपये जमा करने होंगे? जानिए पूरा हिसाब

Fixed Deposit Monthly Income: अगर आप एफडी के ब्याज से हर महीने 10,000 की नियमित कमाई चाहते हैं, तो जानें आपको कितना पैसा जमा करना होगा। पढ़ें ब्याज दरों का पूरा कैलकुलेशन।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड15 Aug 2026, 02:36 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
10 हजार की मंथली इनकम के लिए कौन सी FD है बेस्ट
10 हजार की मंथली इनकम के लिए कौन सी FD है बेस्ट

FD Monthly Interest Rate: अगर आप रिटायर होने वाले हैं और पेंशन के अलावा कुछ और पैसे भी बैंक अकाउंट में हर महीने पाना चाहते हैं, तो ये FD के जरिए संभव है। FD में आपको महीने, तिमाही, छह महीने, एक साल और पांच साल पर अलग-अलग ब्याज दरों पर रिटर्न मिलता है। ऐसे में अगर आप महीने दर महीने का ब्याज वाला ऑप्शन का चयन करते हैं, तो आपको हर महीने की डेट पर ब्याज का पैसा मिलेगा। आइए जानते हैं कि कितने रुपये की FD करवाने पर आपको हर महीने 10 हजार रुपये का ब्याज मिलेगा।

10,000 हर महीने चाहिए तो कितनी FD?

अगर आप चाहते हैं कि आपको हर महीने 10 हजार रुपये का ब्याज मिले, तो आपको सालाना 1.20 लाख रुपये ब्याज की जरूरत है। 1 लाख 20 हजार के ब्याज के लिए आपको लाखों रुपये के FD की जरूरत पड़ने वाली है। आइए जानते हैं बैंक के अनुसार आपको कितने रुपये के निवेश की जरूरत पड़ेगी।

यह भी पढ़ें | SBI Share Price Target: मजबूत नतीजों के बाद उड़ान भरने को तैयार है शेयर

अगस्त 2026 में प्रमुख बैंकों के FD दर

बैंकसेक्टरHighest FD Rate1 साल3 साल5 साल 10,000/माह के लिए FD
Axis Bankनिजी6.50%6.25%6.50%6.50% 18.46 लाख
City Union Bankनिजी7.25%6.65%6.50%6.55% 16.55 लाख
CSB Bankनिजी7.10%5.00%5.75%5.75% 16.90 लाख
DBS Bankनिजी6.85%6.30%6.40%6.25% 17.52 लाख
Dhanlaxmi Bankनिजी7.25%6.25%6.50%6.50% 16.55 लाख
HDFC Bankनिजी6.50%6.25%6.45%6.40% 18.46 लाख
ICICI Bankनिजी6.50%6.25%6.45%6.50% 18.46 लाख
IDBI Bankनिजी6.50%6.20%6.35%6.25% 18.46 लाख
IDFC FIRST Bankनिजी7.25%6.50%7.25%6.75% 16.55 लाख
Jammu & Kashmir Bankनिजी7.05%6.55%6.80%6.85% 17.02 लाख
Karnataka Bankनिजी7.00%6.50%6.15%6.15% 17.14 लाख
Karur Vysya Bankनिजी6.70%6.25%6.40%6.25% 17.91 लाख
Kotak Mahindra Bankनिजी6.80%6.50%6.40%6.25% 17.65 लाख
Nainital Bankनिजी6.60%6.40%6.25%5.75% 18.18 लाख
South Indian Bankनिजी6.80%6.35%6.20%5.70% 17.65 लाख
Tamilnad Mercantile Bankनिजी7.25%6.80%6.70%6.70% 16.55 लाख
Yes Bankनिजी7.25%6.65%7.00%6.75% 16.55 लाख
Bank of Barodaसरकारी6.75%6.25%6.25%6.30% 17.78 लाख
Bank of Indiaसरकारी6.85%6.50%6.70%6.00% 17.52 लाख
Bank of Maharashtraसरकारी6.65%6.20%5.25%5.00% 18.05 लाख
Canara Bankसरकारी6.60%6.25%6.25%6.25% 18.18 लाख
Indian Bankसरकारी6.65%6.10%6.05%6.00% 18.05 लाख
Indian Overseas Bankसरकारी6.60%6.50%6.10%6.10% 18.18 लाख
Punjab & Sind Bankसरकारी6.85%5.85%5.85%5.95% 17.52 लाख
Punjab National Bankसरकारी6.60%6.25%6.35%6.10% 18.18 लाख
State Bank of Indiaसरकारी6.45%6.25%6.30%6.05% 18.60 लाख
UCO Bankसरकारी6.45%6.10%6.00%6.00% 18.60 लाख
Union Bank of Indiaसरकारी6.55%6.20%6.10%6.00% 18.32 लाख
यह भी पढ़ें | पीवीसी आधार और ई-आधार में कौन सा ज्यादा मान्य? जानिए आधार से जुड़ी जरूरी बातें

किस बैंक में कितने जमा करने होंगे पैसे?

SBI की मौजूदा FD दरों में 1 साल के लिए सामान्य ग्राहकों को 6.25% और कुछ लंबी अवधि में 6.45% तक की दर दिखाई जा रही है। HDFC Bank की अगस्त 2026 की दरों में कुछ अवधियों पर 6.50% तक ब्याज है, जबकि ICICI Bank सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम 6.50% तक की दर दे रहा है। Axis Bank की 14 अगस्त 2026 से प्रभावी दरों में भी कुछ अवधियों पर 6.50% की दर है।

यह भी पढ़ें | आज सोने चांदी का रेट 15 अगस्त 2026: शनिवार को नहीं बदला सोने चांदी का भाव

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ज्यादा फायदा

60 साल या उससे अधिक उम्र के निवेशकों को आम तौर पर सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज मिलता है। अगस्त 2026 में कुछ बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD दरें 8% के आसपास या उससे ऊपर हैं। इस हिसाब से वरिष्ठ नागरिक अगर 8.05% की दर वाली FD में करीब 14.91 लाख जमा करते हैं, तो हर महीने 10 हजार रुपये का ब्याज मिल सकता है।

नोट- अगर आप एफडी में निवेश करते हैं और आपको महीने पे आउट चाहिए, तो आपको बैंक से मिलने वाली मंथली पेआउट राशि पर ध्यान देना होगा। कुछ बैंकों में ये थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनी ₹10 हजार की मंथली इनकम के लिए FD में कितने रुपये जमा करने होंगे? जानिए पूरा हिसाब
More