Post Office FD Rules: 2 साल की FD को 1 साल में तोड़ा, तो कितना ब्याज मिलेगा? पोस्ट ऑफिस के इस नियम को जरूर जान लें

Post Office FD Breaking Rules: पोस्ट ऑफिस FD को समय से पहले बंद करने पर ब्याज घट जाता है। 2 साल की जमा एफडी को एक साल बाद तोड़ने पर आइए जानते हैं कितना नुकसान हो सकता है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Oct 2026, 07:29 PM IST
पोस्ट ऑफिस की FD तोड़ने के नियम
पोस्ट ऑफिस की FD तोड़ने के नियम

Post Office FD Interest Rate: अगर बिना रिस्क के निवेश की बात आती है, तो सबसे पहले दिमाग में पोस्ट ऑफिस की FD आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एफडी में भले ही मोटा ब्याज मिलता है, लेकिन अगर आप अपनी एफडी को वक्त से पहले ही तोड़ते हैं, तो नुकसान भी ज्यादा होता है। अगर आपने पोस्ट ऑफिस में 2 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराई है, लेकिन पैसों की जरूरत पड़ने पर इसे 1 साल बाद ही तोड़ना चाहते हैं, तो इसमें आपको ब्याज का मोटा नुकसान हो सकता है। FD को तोड़ने से पहले ब्याज का नियम समझते हैं।

समय से पहले FD बंद करने पर आपको मैच्योरिटी तक मिलने वाला पूरा ब्याज नहीं मिलता है। आइए जानते हैं कि 2 साल की FD को 1 साल बाद बंद करने पर कितना ब्याज मिलेगा और क्या आपका पैसा डूब जाएगा?

पोस्ट ऑफिस FD को बीच में तोड़ने का क्या है नियम?

पोस्ट ऑफिस की FD को टाइम डिपॉजिट (Time Deposit) कहा जाता है। इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसा जमा किया जाता है। अगर आप तय अवधि से पहले अपना पैसा निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए समय से जुड़ी शर्तें लागू होती हैं।

यह भी पढ़ें | पोस्ट ऑफिस में हर महीने जमा करें 6 हजार, मैच्योरिटी पर मिलेंगे इतने पैसे

नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट स्कीम के नियमों के मुताबिक, FD खोलने के शुरुआती 6 महीने में पैसा निकालने की अनुमति नहीं है। 6 महीने पूरे होने के बाद, लेकिन 1 साल से पहले FD बंद करने पर पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट की ब्याज दर के हिसाब से ब्याज मिलता है। वहीं, 2 साल या 3 साल की FD को 1 साल पूरा होने के बाद समय से पहले बंद करने पर कम ब्याज दर का नियम लागू होता है।

2 साल की FD को 1 साल बाद तोड़ने पर कितना ब्याज मिलेगा?

अगर आपने 2 साल की पोस्ट ऑफिस FD कराई है और उसे 1 साल पूरा होने के बाद बंद कराते हैं, तो प्रीमैच्योर क्लोजर में काउंट होगा। ऐसे मामले में संबंधित 1 साल की टाइम डिपॉजिट अवधि के लिए लागू ब्याज दर से 2 प्रतिशत अंक कम दर के आधार पर ब्याज की गणना की जाती है मान लीजिए, आपके खाते पर लागू 1 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट ब्याज दर 6.9% सालाना है। ऐसे में समय से पहले बंद करने के नियम के तहत गणना के लिए दर 4.9% सालाना होगी।

अगर आपने ₹1 लाख जमा किए हैं और ठीक एक साल पूरा होने पर FD बंद कराते हैं, तो 4.9% की दर को तिमाही चक्रवृद्धि के आधार पर लगाने पर ब्याज करीब ₹4,962 बनता है।

Post Office TD tenures for quarter starting October 1, 2026

enureInterest rate (Oct-Dec 2026)Unchanged sinceAnnual interest per ₹10,000
1-year TD6.9%July 2023 ₹708
2-year TD7.0%July 2023 ₹719
3-year TD7.1%January 2024 ₹729
5-year TD7.5%April 2023 ₹771

क्या 6 महीने से पहले FD तोड़ सकते हैं?

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के नियमों के मुताबिक, सामान्य तौर पर जमा की तारीख से शुरुआती 6 महीने पूरे होने से पहले FD बंद नहीं कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें | घर खरीदना है? DDA लाया 15 लाख से भी कम में फ्लैट, जानिए बुकिंग का तरीका

FD तोड़ने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • FD बंद करने से पहले पोस्ट ऑफिस से मिलने वाली वास्तविक रकम का हिसाब पूछ लें।
  • ब्याज की गणना पूरी हो चुकी अवधि और लागू नियमों के आधार पर होती है।
  • अगर पैसों की जरूरत तुरंत नहीं है, तो FD जारी रहने दें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPost Office FD Rules: 2 साल की FD को 1 साल में तोड़ा, तो कितना ब्याज मिलेगा? पोस्ट ऑफिस के इस नियम को जरूर जान लें
More