
Private job pension Rules: नौकरी से रिटायरमेंट के बाद पेंशन पर ही लाइफ डिपेंड होती है। हर कोई सरकारी नौकरी करने वालों की पेंशन का जिक्र करता है, लेकिन प्राइवेट वालों की पेंशन का क्या? अगर आप भी प्राइवेट नौकरी करते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपके रिटायरमेंट के बाद आपको कितनी पेंशन मिलेगी। आइए जानते हैं।
अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं, तो आपका पीएफ कटता होगा। उस पीएफ का एक हिस्सा आपकी पेंशन में जाता है। एम्प्लॉई पेंशन स्कीम के जरिए ही आपकी पेंशन डिसाइड होती है, कि आपको कितनी पेंशन मिलेगी।
EPS में आपकी पेंशन योग्यता के लिए आपकी आखिरी 12 महीने की बेसिक सैलरी और DA का औसत लिया जाता है, लेकिन इसमें मैक्सिमम 15,000 रुपये की सैलरी ही माना जाता है, चाहे आपकी असली सैलरी इससे ज्यादा हो। पेंशन पाने के लिए कम से कम 10 साल काम करना जरूरी है। पेंशन मिलने की उम्र 58 साल है।
पेंशन = (पेंशन योग्य सैलरी × आपकी नौकरी के साल) ÷ 70
माने, अगर आपकी पेंशन योग्य सैलरी 15,000 रुपये है और आपने 25 साल काम किया, तो आपकी पेंशन होगी: (15,000 × 25) ÷ 70 = 5,357 रुपये महीने।
हालांकि याद रखें कि अभी 5 हजार रुपये जब आप रिटायर होंगे तो जीवन जीने के लिए बहुत कम होंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आप एनपीएस, म्यूचुअल फंड या कंपनी पेंशन प्लान जैसे ऑप्शन भी अभी से निवेश कर लें।
भारत में प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को पेंशन का लाभ तभी मिलता है जब वे EPF से जुड़े हों और कम से कम 10 साल की सेवा पूरी कर चुके हों। इस योजना के अनुसार, नियमित पेंशन 58 वर्ष की आयु से शुरू होती है, जबकि 50 वर्ष की आयु से कम पेंशन (Reduced Pension) लेने का विकल्प भी उपलब्ध है। यदि कोई कर्मचारी पेंशन को 60 वर्ष तक टालता है, तो उसे अतिरिक्त 4% वार्षिक दर से बढ़ी हुई पेंशन मिल सकती है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.