केंद्र सरकार के 50.14 लाख कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनभोगियों के मन में इस समय एक ही सवाल है कि 8वें वेतन आयोग में कितनी सैलरी बढ़ेगी और इसे कब लागू किया जाएगा?
8वां वेतन आयोग क्या कर रहा है?
सेवानिवृत्त जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता वाला 8वां केंद्रीय वेतन आयोग बनने के बाद से पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। आयोग का काम बेसिक सैलरी ढांचा, भत्ते, पेंशन में बदलाव, रिटायरमेंट लाभ और सेवा शर्तों से जुड़ी सिफारिशें देना है। आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए लगभग 18 महीने का समय दिया गया है।
फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?
फिटमेंट फैक्टर सैलरी और पेंशन बढ़ाने का सबसे अहम आधार होता है। यह एक गुणक (मल्टीप्लायर) है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी या पेंशन को बढ़ाकर नई सैलरी तय की जाती है। आयोग की सिफारिशों के बाद जब यूनियन कैबिनेट इसे मंजूरी देती है, तभी फिटमेंट फैक्टर तय होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 से 2.57 के बीच हो सकता है।
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?
8वें केंद्रीय वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस 28 अक्टूबर 2025 को जारी किए गए थे। इसके आधार पर आयोग को अपनी रिपोर्ट अप्रैल 2027 तक देनी है।रिपोर्ट आने के बाद सरकार आमतौर पर इसे लागू करने में करीब 6 महीने लेती है।
इसलिए नई सैलरी और पेंशन व्यवस्था 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में लागू होने की संभावना है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में कहा है कि 8वें वेतन आयोग की लागू करने की तारीख और फंडिंग का फैसला सरकार बाद में करेगी।
सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है?
एम्बिट कैपिटल के अनुमान के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच रहा तो न्यूनतम सैलरी मौजूदा 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 32,940 रुपये से 44,280 रुपये हो सकती है। अगर फिटमेंट फैक्टर 1.83 रहा, तो बेसिक सैलरी लगभग 32,940 रुपये होगी। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.46 हुआ, तो बेसिक सैलरी करीब 44,280 रुपये तक पहुंच सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, 8वां वेतन आयोग कुल मिलाकर 14% से 54% तक वास्तविक सैलरी बढ़ोतरी (बेसिक सैलरी और डीए मिलाकर) ला सकता है। हालांकि 54% की बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम मानी जा रही है, क्योंकि इससे सरकार पर भारी वित्तीय बोझ पड़ेगा।
फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से अनुमानित सैलरी
इन उदाहरणों में एचआरए (बेसिक का 24%), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, एनपीएस (बेसिक का 10%) और सीजीएचएस को शामिल किया गया है।
बेसिक 54,528 रुपये, नेट सैलरी करीब 65,512 रुपये
2.57 फिटमेंट फैक्टर पर: बेसिक 72,988 रुपये, नेट सैलरी करीब 86,556 रुपये
1.92 पर नेट सैलरी करीब 86,743 रुपये
2.57 पर नेट सैलरी करीब 1,14,975 रुपये
1.92 पर नेट सैलरी करीब 1,31,213 रुपये
2.57 पर नेट सैलरी करीब 1,74,636 रुपये
1.92 पर नेट सैलरी करीब 1,82,092 रुपये
2.57 पर नेट सैलरी करीब 2,41,519 रुपये
1.92 पर नेट सैलरी करीब 2,17,988 रुपये
2.57 पर नेट सैलरी करीब 2,89,569 रुपये
कुल मिलाकर, 8वां वेतन आयोग लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अच्छी राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन अंतिम फैसला सरकार द्वारा तय किए गए फिटमेंट फैक्टर और वित्तीय स्थिति पर निर्भर करेगा।