DA Salary Hike Formula: 2% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद कितनी बढ़कर आएगी सैलरी? यहां देखें बेसिक पे का पूरा कैलकुलेशन

DA Salary Hike Formula: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगियों के लिए आज केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। DA की इस बढ़ोतरी के बाद आपकी हर महीने कितनी सैलरी बढ़ेगी। आइए समझते हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Apr 2026, 10:20 PM IST
DA बढ़ने के बाद कितनी बढ़ेगी सैलरी
DA बढ़ने के बाद कितनी बढ़ेगी सैलरी

DA Salary Hike Formula: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से 60 प्रतिशत हो गया है। 2 प्रतिशत डीए बढ़ने के बाद आइए जानते हैं अब कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी।

सैलरी में कैसे होती है DA की गणना?

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि महंगाई भत्ते की गणना हमेशा बेसिक सैलरी पर की जाती है। आपकी कुल सैलरी में मिलने वाले अन्य भत्ते जैसे HRA या मेडिकल अलाउंस पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता। 2% की इस बढ़ोतरी का सीधा मतलब है कि आपकी बेसिक पे का 2 प्रतिशत हिस्सा हर महीने आपकी ग्रॉस सैलरी में जोड़ दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि आपकी बेसिक सैलरी 20,000 है, तो आपकी मासिक आय में सीधे 400 की वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें | सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं... देश को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

जानिए हर लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

श्रेणी / स्तरबेसिक सैलरी ( )मासिक फायदा ( )सालाना फायदा ( )
शुरुआती स्तर (ग्रुप D / MTS)18,0003604,320
मिड-लेवल (क्लर्क / सहायक)35,0007008,400
क्लास-2 अधिकारी (SO / इंस्पेक्टर)56,1001,12213,464
वरिष्ठ अधिकारी (लेवल 13+)1,25,0002,50030,000
यह भी पढ़ें | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! DA में 2% की बढ़ोतरी, जानें कब से आएगा पैसा

DA के साथ आएगा एरियर

सरकार अक्सर घोषणा थोड़ी देर से करती है लेकिन उसे लागू पिछली तारीख से करती है। ऐसे में 2-3 महीने का बढ़ा हुआ पैसा एक साथ एरियर के रूप में मिलता है, जो कि एकमुश्त बड़ी रकम लगती है।इसके अलावा आपको मिलने वाले ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर भी DA मिलता है। यानी अगर आपका TA 3,600 है, तो उस पर भी 2% की अतिरिक्त बढ़ोतरी लागू होगी।

बता दें कि जैसे नौकरी करने वालों को DA (महंगाई भत्ता) मिलता है, वैसे ही रिटायर हो चुके बुजुर्गों को DR (महंगाई राहत - Dearness Relief) मिलता है। यह भी उसी 2% की दर से बढ़ता है।अगर किसी बुजुर्ग को 25,000 पेंशन मिलती है, तो 2% की बढ़ोतरी से उन्हें हर महीने 500 एक्स्ट्रा मिलेंगे।

यह भी पढ़ें | संडे को रोहिणी जा रहे हैं? जाम में फंसने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

सरकार पर बढ़ेगा बोझ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत, दोनों में वृद्धि के कारण सरकारी खजाने पर कुल 6,791.24 करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ेगा। मूल वेतन या पेंशन की मौजूदा 58 प्रतिशत की दर पर दो प्रतिशत की यह वृद्धि, महंगाई की भरपाई के लिए है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए और पेंशनभोगियों को डीआर की यह अतिरिक्त किस्त एक जनवरी, 2026 से दी जाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDA Salary Hike Formula: 2% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद कितनी बढ़कर आएगी सैलरी? यहां देखें बेसिक पे का पूरा कैलकुलेशन
More