आपकी UPI ID से ही पेमेंट कर पाएंगे फैमिली वाले! जानें कैसे यूज करें UPI Circle फीचर

UPI Circle : आप कहीं और हैं और आपकी तरफ से कोई और कहीं दूसरी जगह खरीदारी कर रहा है तो पेमेंट का नो टेंशन। यूपीआई प्लैटफॉर्म भीम ने यूपीआई सर्कल के जरिए नई सर्विस शुरू की है जो आपके बहुत काम आने वाली है।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड23 Apr 2025, 04:21 PM IST
UPI Circle: भीम यूपीआई में आया नया फीचर
UPI Circle: भीम यूपीआई में आया नया फीचर(BHIM UPI Web Page)

UPI Circle: अब आपकी सहमति से आपकी यूपीआई आईडी को दूसरे लोग भी यूज कर सकते हैं। वो भी आपकी यूपीआई आईडी से किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की सहायक कंपनी भीम सर्विसेज लिमिटेड (NBSL) ने भीम ऐप में 'यूपीआई सर्कल' नाम का नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से आप अपने खाते से यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा अपने पांच भरोसेमंद लोगों को दे सकते हैं, लेकिन हर पेमेंट के लिए आपकी सहमति आवश्यक होगी।

क्या हैं प्राइमरी और सेकेंडरी यूजर

यूपीआई सर्कल में दो तरह की यूजर आईडी क्रिएट करने की सुविधा होती है। इनमें एक जिनके नाम पर खाता है, वो प्राइमरी यूजर कहलाते हैं और जिन्हें यूपीआई यूज करने की छूट दी जाती है, वो सेकेंडरी यूजर होते हैं। यूपीआई सर्कल के जरिए प्राइमरी यूजर अपने खाते से पेमेंट शुरू करने की सुविधा पांच सेकेंडरी यूजर्स को दे सकता है। लेकिन हर पेमेंट तभी पूरा होगा जब प्राइमरी यूजर भीम ऐप में यूपीआई पिन डालकर उस पेमेंट को मंजूरी देगा। सभी ट्रांजैक्शन रियल-टाइम में प्राइमरी यूजर को दिखेगी, जिससे पारदर्शिता भी बनी रहेगी। इसका फायदा ये होगा कि कहीं से स्क्रीनशॉट मंगवाने की जरूरत नहीं होगी। वो खुद पेमेंट इनिशिएट करेंगे और आपको सिर्फ पिन डालना है।

भीम ऐप में यूपीआई सर्कल कैसे उपयोग करें?

भीम ऐप खोलें और होम स्क्रीन या मेन्यू से 'UPI Circle' सेक्शन में जाएं।

'Add Secondary User' पर टैप करें

संबंधित व्यक्ति का UPI ID डालें या QR कोड स्कैन करें।

डेलीगेशन टाइप में 'Partial Delegation' का चुनाव कर हर पेमेंट को अप्रूव करें।

सेकेंडरी यूजर को रिक्वेस्ट जाएगी, जिसे स्वीकार करने के बाद वे पेमेंट शुरू कर सकेंगे।

हर बार पेमेंट के दौरान प्राइमरी यूजर के पास अप्रूवल का नोटिफिकेशन आएगा।

प्राइमरी यूजर भीम ऐप में यूपीआई पिन डालकर उस पेमेंट को मंजूरी देगा।

परिजनों को मिलेगी मदद

भीम ऐप वाली कंपनी की सीईओ ललिता नटराज ने इस सुविधा के बारे में कहा, 'यूपीआई सर्कल सिर्फ एक फीचर नहीं है, यह फाइनैंशियल इकोसिस्टम की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। यह दूसरों को पेमेंट का एक सुरक्षित और आसान विकल्प देता है, जिससे समाज में बेहतर कनेक्टिविटी और सहयोग संभव हो सके। साथ ही यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जो अपने परिवार, बच्चों या बुजुर्गों की डिजिटल पेमेंट में मदद करना चाहते हैं।'

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीआपकी UPI ID से ही पेमेंट कर पाएंगे फैमिली वाले! जानें कैसे यूज करें UPI Circle फीचर
More
बिजनेस न्यूज़मनीआपकी UPI ID से ही पेमेंट कर पाएंगे फैमिली वाले! जानें कैसे यूज करें UPI Circle फीचर