पैन कार्ड या परमानेंट अकाउंट नंबर भारत के नागरिकों के लिए एक बहुत जरूरी दस्तावेज है। इसका उपयोग सिर्फ टैक्स से जुड़े कामों में ही नहीं, बल्कि पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है। पैन कार्ड पर 10 अंकों का एक खास अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर होता है और इसे आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है।
अब आधार कार्ड के जरिए तुरंत पैन कार्ड भी बनाया जा सकता है। इसमें किसी लंबे फॉर्म को भरने की जरूरत नहीं होती। यह पूरी तरह डिजिटल, मुफ्त और आसान प्रक्रिया है। आधार आधारित ई-केवाईसी के जरिए कुछ ही मिनटों में ई-पैन मिल जाता है। इसके लिए आपके आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा होना जरूरी है। पैन कार्ड जीवनभर के लिए मान्य होता है।
आधार से इंस्टेंट पैन कार्ड कैसे बनाएं?
- आयकर विभाग की वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Quick Links” में “Instant PAN through Aadhaar” पर क्लिक करें।
- “Get New PAN” बटन पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- “Generate Aadhaar OTP” पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आया OTP डालकर “Validate Aadhaar OTP” पर क्लिक करें।
- आधार विवरण सत्यापित करने की अनुमति दें और “Continue” पर क्लिक करें।
- शर्तों को स्वीकार कर “Submit PAN Request” बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद आपको एक पावती संख्या (Acknowledgement Number) मिलेगी। इसकी मदद से आप आधार नंबर डालकर पैन कार्ड की स्थिति देख सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)