LPG Online Booking: कैसे बुक करें इंडेन-भारत पेट्रोलियम के सिलेंडर, घर बैठे व्हाट्सऐप से ऐसे मंगाए LPG

LPG Online Booking: सरकार ने LPG बुकिंग नियमों में बदलाव किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी इलाकों में 25 दिन का लॉक-इन लागू हुआ है। गैस की सप्लाई सामान्य है, लेकिन जमाखोरी रोकने के लिए नियम सख्त किए गए हैं। यहां जानें गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुकिंग करने का तरीका।

Priya Shandilya
अपडेटेड19 Mar 2026, 02:16 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
LPG Online Booking: कैसे बुक करें इंडेन-भारत पेट्रोलियम के LPG, घर बैठे व्हाट्सऐप से ऐसे मंगाए सिलेंडर
LPG Online Booking: कैसे बुक करें इंडेन-भारत पेट्रोलियम के LPG, घर बैठे व्हाट्सऐप से ऐसे मंगाए सिलेंडर

LPG Booking Online: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का सीधा असर कच्चे तेल और अंतरराष्ट्रीय गैस सप्लाई पर पड़ रहा है। 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' जैसे समुद्री रास्तों पर खतरा मंडराने से भारत जैसे देशों के लिए एनर्जी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। इसी को देखते हुए सरकार ने एलपीजी (LPG) की जमाखोरी रोकने और हर घर तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए बुकिंग के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं।

क्या है नया नियम?

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई में अनिश्चितता को देखते हुए सरकार ने सिलेंडर रिफिल के बीच का समय बढ़ा दिया है:

  • शहरी उपभोक्ता: अब आप एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा 25 दिन बाद ही बुक कर पाएंगे। पहले यह समय 21 दिन था।
  • ग्रामीण उपभोक्ता: गांवों में सप्लाई चेन को मैनेज करने के लिए इस अंतराल को 45 दिन कर दिया गया है।

सरकार का मकसद यह है कि लोग डर के मारे एक्स्ट्रा सिलेंडर न भरवाएं और जरूरतमंदों को गैस मिलती रहे। इस बीच चलिए जानते हैं घर बैठे एलपीजी सिलेंडर बुक करने का तरीका।

घर बैठे ऐसे करें गैस बुकिंग

Bharat Gas: रिफिल बुक करने के तरीके

BPCL अपने ग्राहकों को कई डिजिटल विकल्प दे रहा है:

  • WhatsApp: अपने फोन में 1800224344 नंबर सेव करें और 'Hi' लिखकर भेजें।
  • कॉल/SMS: रजिस्टर्ड नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर संपर्क करें।
  • Mobile App: 'Bharatgas' ऐप या सरकारी 'UMANG' ऐप के जरिए भी बुकिंग संभव है।

HP Gas: मिस्ड कॉल से लेकर ऐप तक

  • मिस्ड कॉल: बस 94936 02222 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपकी बुकिंग हो जाएगी।
  • WhatsApp: रजिस्टर्ड मोबाइल से 92222 01122 पर मैसेज करें।
  • वेबसाइट: आधिकारिक पोर्टल myhpgas.in पर जाकर ऑर्डर करें।

Indane Gas: इंडेन के ग्राहक इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं

  • मिस्ड कॉल: रिफिल के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल दें।
  • WhatsApp: रजिस्टर्ड मोबाइल से 7588888824 पर मैसेज करें।
  • IVRS/SMS: 7718955555 पर 'REFILL' लिखकर भेजें या कॉल करें।
  • ऑनलाइन पोर्टल: cx.indianoil.in पर जाकर रिक्वेस्ट डालें।

इमरजेंसी में क्या करें

गैस लीकेज या अन्य खतरे की स्थिति में तुरंत 1906 पर कॉल करें।

क्या वाकई गैस की किल्लत है? सरकार का जवाब

सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल पैनिक करने की जरूरत नहीं है। रिफाइनरीज को घरेलू उत्पादन बढ़ाने को कहा गया है। हालांकि, 13 मार्च के मुकाबले 14 मार्च को गैस बुकिंग में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग का आंकड़ा 87% तक पहुंच गया है। सरकार अब लोगों को PNG (पाइप्ड गैस) इस्तेमाल करने की सलाह दे रही है ताकि एलपीजी पर दबाव कम हो सके।

बिहार, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों ने भी गैर-घरेलू LPG की सप्लाई को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता मिल सके। गैस की सप्लाई को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सिर्फ नियम बदले हैं ताकि सभी तक बराबर गैस पहुंचे। ऐसे में जरूरी है कि आप नए नियमों को समझें और सही तरीके से बुकिंग करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीLPG Online Booking: कैसे बुक करें इंडेन-भारत पेट्रोलियम के सिलेंडर, घर बैठे व्हाट्सऐप से ऐसे मंगाए LPG
More