आधार कार्ड में शादी के बाद कैसे बदलें नाम और पता? ऑफलाइन संग ऑनलाइन तरीके से भी पूरा होगा काम

Aadhaar Name and Address Update: आधार कार्ड पहचान और सरकारी कामों के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है। शादी के बाद नाम और पता बदलने की प्रक्रिया आसान बनाई गई है, जिसमें ऑनलाइन अपडेट के स्टेप्स शामिल हैं।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड28 Aug 2025, 04:43 PM IST
Aadhaar Card
Aadhaar Card(Hemant Mishra/mint)

हर भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है। यह सरकारी कामकाज और पहचान से जुड़ी कई प्रक्रियाओं में इस्तेमाल होता है। शादी के बाद अक्सर लोगों को अपने आधार कार्ड में नाम में बदलाव करवाना पड़ता है। इस गाइड में हम आपको आसान तरीके से समझाएंगे कि शादी के बाद आधार कार्ड में नाम कैसे अपडेट किया जा सकता है।

आधार कार्ड में शादी के बाद नाम कैसे बदलें?

शादी के बाद आपको जिन ज़रूरी कामों में से एक करना होता है, उनमें से एक है आधार कार्ड पर नाम बदलवाना। यहां आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गई है:

  • अपने नज़दीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाएं और आधार अपडेट फॉर्म भरें। इसमें अपना 12 अंकों का आधार नंबर, नया पूरा नाम और मैरिज सर्टिफिकेट जमा करें।
  • अगर आपके मैरिज सर्टिफिकेट में आपके पार्टनर का नाम लिखा है, तो आप आधार कार्ड लिंकिंग फॉर्म भरकर उनके आधार कार्ड की कॉपी भी जमा कर सकते हैं।
  • नाम बदलने के लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा। सफल वेरिफिकेशन के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी, जिस पर एक यूनिक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) लिखा होगा।
  • लगभग 90 दिनों के भीतर आपका नया नाम आधार कार्ड में अपडेट हो जाएगा। आप इसका स्टेटस को UIDAI की वेबसाइट पर ट्रैक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | बाल आधार कार्ड के लिए क्या है न्यूनतम आयु? जानिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन

इसे ऑनलाइन कैसे करें अपडेट?

ऑनलाइन शादी के बाद नाम बदलने की आसान प्रक्रिया यहां बताई गई है:

  • UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद आपको "My Aadhaar" सेक्शन में "Update Demographics Data" के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां अपना 12-अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  • नाम अपडेट करने के लिए "Name" ऑप्शन को सेलेक्ट करिए।
  • फिर आपको नया नाम दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मैरिज सर्टिफिकेट और पति के आधार कार्ड की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • आपको आधार कार्ड अपडेट करने के लिए 50 रुपए की फीस देनी होगी।
  • सभी डिटेल्स एक बार अपडेट होने के बाद आपको नजर आने लगेंगी।

यह भी पढ़ें | Aadhaar card update: 5 से 15 साल तक के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट हुआ

आधार कार्ड में शादी के बाद पता कैसे बदलें?

  • अगर शादी के बाद आप अपना घर का पता बदलते हैं, तो आप उसे अपने आधार कार्ड पर अपडेट करवा सकते हैं।
  • सबसे पहले आधार एनरोलमेंट फॉर्म में नया पता भरकर नजदीकी एनरोलमेंट सेंटर पर जमा करें।
  • पते का प्रमाण देने के लिए रेंट एग्रीमेंट या आपके नाम का बिजली/पानी का बिल जैसे दस्तावेज साथ ले जाएं।
  • आधार पर पता अपडेट करवाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट और पार्टनर के आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक यूआरएन (URN) नंबर मिलेगा।
  • लगभग 90 दिनों के अंदर आपका नया पता आधार कार्ड पर अपडेट हो जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीआधार कार्ड में शादी के बाद कैसे बदलें नाम और पता? ऑफलाइन संग ऑनलाइन तरीके से भी पूरा होगा काम
More
बिजनेस न्यूज़मनीआधार कार्ड में शादी के बाद कैसे बदलें नाम और पता? ऑफलाइन संग ऑनलाइन तरीके से भी पूरा होगा काम