Aadhaar Card Status: आजकल हर सरकारी काम में आधार नंबर सबसे जरूरी दस्तावेज की तरह इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर आपका आधार गलती से भी डिएक्टिव हो जाए, तो कई जरूरी काम रुक सकते हैं। इसी बीच सरकार ने एक बड़ा अपडेट दिया है। देश में 2 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर डिएक्टिव किए जा चुके हैं। इसकी वजह आधार सिस्टम को साफ, सुरक्षित और अपडेटेड रखना है।
क्यों किए गए इतने आधार नंबर डिएक्टिव?
UIDAI की तरफ से यह एक बड़े क्लीन-अप अभियान का हिस्सा है। सरकार का कहना है कि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनके आधार नंबर अब बंद कर दिए गए हैं ताकि उनका गलत इस्तेमाल न हो सके। मंत्रालय के मुताबिक, मृत व्यक्तियों की पहचान करने के लिए UIDAI ने कई एजेंसियों के साथ मिलकर डेटा जुटाया है, जैसे रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI), राज्य सरकारें, पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम आदि।
अब UIDAI बैंकों और बीमा कंपनियों से भी डेटा लेने की तैयारी में है, ताकि मृतकों की जानकारी और जल्दी मिल सके और डेटाबेस को क्लीन रखा जा सके।
आप कैसे जानें आपका आधार एक्टिव है या नहीं?
1. UIDAI की Verify Email/Mobile सेवा
वेबसाइट खोलें: myaadhaar.uidai.gov.in/verify-email-mobile
अपना रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल भरें
कैप्चा डालें और “Submit OTP” करें
अगर OTP तुरंत आ जाता है तो आपका आधार एक्टिव है।
अगर OTP नहीं आता या ‘Aadhaar is deactivated’ दिखे तो आपका आधार बंद है।
आधार नंबर और OTP से लॉगिन करें
प्रोफाइल खुल जाए तो आधार एक्टिव
लॉगिन न हो तो आधार डिएक्टिव
3. Resident UIDAI Portal से
resident.uidai.gov.in/check-aadhaar-status
आधार नंबर और कैप्चा डालें
“Check Status” पर क्लिक करें
यहां साफ लिखा मिलेगा—Active या Deactivated
कस्टमर केयर आपका स्टेटस बता देगा।
आजकल आधार हर छोटे-बड़े काम में जरूरी है, इसलिए बेहतर है कि आप अपना स्टेटस एक बार चेक करके निश्चिंत हो जाएं। प्रक्रिया आसान है और सिर्फ कुछ सेकेंड लगते हैं।