जब भी आप कर्ज लेना चाहते हैं या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो अपने CIBIL स्कोर पर नजर रखना बहुत जरूरी होता है। यह स्कोर आपके लोन या क्रेडिट कार्ड की मंजूरी में अहम भूमिका निभाता है। CIBIL स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, पिछले लोन और वित्तीय स्थिति जैसे कई पहलुओं पर आधारित होता है।
CIBIL स्कोर कैसे चेक करें?
CIBIL स्कोर चेक करना बहुत आसान है। आप इसे अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी कार्ड की मदद से देख सकते हैं। आजकल कई मोबाइल ऐप्स भी हैं जो फ्री में CIBIL स्कोर चेक करने की सुविधा देती हैं, जहां कुछ ही मिनटों में आप अपना CIBIL स्कोर देख सकते हैं। इसका प्रोसेस आसान और यूजर-फ्रेंडली है।