Filing Revised ITR: अगर आपने भी जल्दबाजी में गलत आईटीआर फॉर्म भर दिया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपनी इस गलती को कैसे सुधार सकते हैं, जिससे आपके घर पर आयकर विभाग का नोटिस न आए। आइए जानते हैं कि इस प्रक्रिया को आप कैसे पूरा कर सकते हैं।
गलत फॉर्म भरने पर क्या करें?
अगर आपने भी गलत ITR फॉर्म भर दिया है, तो आप इस मामले में रिवाइज्ड रिटर्न भर सकते हैं। सही आईटीआर फॉर्म में सारी जानकारी देने पर आपका क्लेम रिजेक्ट नहीं होगा। ये आपके पास आखिरी मौका होता है, जब आप अपनी गलती सुधार सकते हैं।मौजूदा नियमों के अनुसार आप रिवाइज्ड आईटीआर 31 मार्च, 2027 तक दाखिल कर सकते हैं।
अगर नहीं सुधारी गलती, तो क्या होगा?
अगर आपने अनजाने में की गई अपनी इस गलती को नहीं सुधारा, तो रिटर्न रिजेक्ट हो जाएगा। इसके साथ ही आपका रिफंड भी अटक सकता है और आपको आयकर विभाग का नोटिस भी मिल सकता है।